

RGA news
रिटायर्ड दारोगा के बैंक खाते से पार किए 13.54 लाख
बैंक खाते में अपने भाई का करवा रखा था मोबाइल नंबर लिक
मथुरा साइबर अपराधियों ने पुलिस के एक रिटायर्ड दारोगा के बैंक खाते से 13.54 लाख रुपये निकाल लिए। रिटायर्ड दारोगा ने बैंक खाते से अपने छोटे भाई का मोबाइल नंबर लिक करवा रखा था। शातिर ने ट्रेजरी अधिकारी बनकर काल किया था। पीड़ित ने इसकी शिकायत साइबर सेल में दर्ज कराई है।
थाना महावन क्षेत्र के नगला हरजीवन निवासी घनश्याम सिंह दारोगा पद से जनवरी 2019 में रिटायर्ड हो गए। उन्होंने अपना एकाउंट स्थानीय भारतीय स्टेट बैंक में शाखा में खुलवाया। रिटायर्ड होने पर उनको जो धनराशि मिली, उसे इसी बैंक खाते में जमा करा दिया। पेंशन भी इसी बैंक खाते में आती है। घनश्याम सिंह ने बताया, बैंक खाते से उन्होंने अपने छोटे भाई भगवान सिंह का मोबाइल नंबर लिक करवा दिया। शुक्रवार छोटे भाई पर काल आई और कालर ने खुद को ट्रेजरी का बाबू बताया। उसने जानकारी दी, पेंशन ट्रांसफर करने में दिक्कत आ रही है। इसलिए वह एक मैसेज भेज रहा है। उस पर जो ओटीपी आए। वह उसे बता दें। भगवान सिंह ने काल के संबंध में अपने बड़े भाई घनश्याम सिंह को बताया। घनश्याम सिंह ने ओटीपी नंबर बताने के लिए कह दिया। भगवान सिंह ने चार जून को ओटीपी बता दिया। इसके बाद तीन बार में शातिर ने आठ लाख पांच हजार रुपये उनके खाते से निकाल लिए थे। दूसरी बार फिर ओटीपी पूछा। दूसरी बार में शातिर ने 5.49 लाख रुपये निकाल लिए। शनिवार को जब वह बैंक आए, तब उनको धनराशि निकालने की जानकारी हुई। पीड़ित ने ठगी शिकायत थाना महावन थाना प्रभारी मनोज कुमार शर्मा से की। एसओ ने पीड़ित की तहरीर साइबर सेल जांच को भेजी है