जनसमस्याओं का प्राथमिकता के साथ कराएं समाधान

harshita's picture

RGA news

जनसमस्याओं का प्राथमिकता के साथ कराएं समाधान किरावली के गांव अभैदोंपुरा में कांग्रेस नेताओं ने कार्यकर्ताओं में भरा 

 आगरा। जिलाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार कस्बे में आए राघवेंद्र सिंह मीनू ने प्रदेश सचिव एयर आगरा प्रभारी वीनेश सहवाल के साथ संयुक्त रूप से कार्यकर्ताओं में जोश भरा।

कार्यकर्ता सृजन जनजागरण अभियान के तहत किरावली के गांव अभैदोंपुरा की बड़ी बस्ती में बैठक की। इसमें स्थानीय संगठन की समीक्षा की गई। राघवेंद्र सिंह मीनू ने कहा कि हमें जनता के बीच में जाकर उसकी समस्याओं के निदान के लिए प्रयत्नशील रहना होगा। इसके लिए घर-घर जाकर जनता से संपर्क भी करना होगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर 10 यूथ की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी। इस दौरान कई लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करायी गई। नगर अध्यक्ष आजाद इंदौलिया, नरेश सिकरवार, हेमंत चाहर, रविंद्र जादौन, आस मुहम्मद, मौसिम कुरैशी, मदनलाल, थान सिंह इंदौलिया, लाखन सिंह इंदौलिया, वीरनारायण सिंह मौजूद रहे। आवलखेड़ा में वायुमंडल शुद्ध करने को किया हवन

आगरा। वायु मंडल को शुद्ध रखने के लिए आंवलखेड़ा में हवन कर आहूति दी गई। गांव में हर रविवार को हवन किया जा रहा है। बरहन के आवलखेड़ा स्थित जाहरवीर बाबा मंदिर पर कोरोना गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए हवन किया। इस दौरान गायत्री मंत्र, महामृत्युंजय मंत्र, सूर्य गायत्री मंत्र व नव गृह मंत्र आदि मंत्रों के साथ आहूति दी गई। नंदू कुशवाह, धर्मवीर सिंह, दीपक परमार, सत्यवीर शर्मा, प्रमोद शर्मा, रवि, चंद्रपाल चौहान, अजय कुमार, राहुल कुशवाह मौजूद रहे। समाजसेवी का पौधारोपण अभियान से जुड़ रहे लोग

जागरण टीम, आगरा। बाह के स्याहीपुरा निवासी समाजसेवी सुखदेव वर्मा ने लोगों को पौधारोपण करने व उनकी सुरक्षा के लिए अभियान शुरू किया है। उन्होंने बताया दो दिन में उनके अभियान को काफी सफलता मिली है। अभी तक क्षेत्र समेत कई जिलों के दो हजार लोगों को इस अभियान से जोड़ चुके हैं। लोगों को पेड़ों का महत्व बताकर उनकी सुरक्षा व देखभाल का संकल्प दिलाया जा रहा है। सत्यप्रकाश वर्मा, राजेंद्र निषाद, लोकेश राजपूत, नेपाल सिंह, दयाशंकर, महेश, मुरारी आदि सहयोग कर रहे हैं।

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.