बम भोले से गूंजा शहर, बाबा

Raj Bahadur's picture

RGANews

 

नाथ नगरी सोमवार को भगवान शिव के जयकारे से गूंज उठी। शिव भक्त भोलेनाथ का जयकारा लगाते हुए शोभायात्रा में शामिल हुए। बाबा अलखनाथ का भव्य रुद्राभिषेक किया गया। शोभायात्रा में चल रही फूलों से सजी झांकी का भक्तों ने दर्शन किया। जगह-जगह शोभायात्रा का लोगों ने स्वागत किया। नाथ नगर बरेली जलाभिषेक समिति की तरफ से यह रुद्राभिषेक किया गया।

सोमवार की सुबह नाथ नगरी जलाभिषेक सेवा समिति की तरफ से शहामतगंज स्थित धर्मशाला में शिवभक्त जुट गए। वहां भगवान गणेश की पूजा के बाद नाथ नगरी चालीसा, हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। शंखनाद के साथ जय शिवशंकर के जयघोष के साथ शोभायात्रा निकाली गई। फूलों से सजी झांकी के साथ शिवभक्त भगवान भोलेनाथ का जयकारा लगाते निकले। जगह-जगह लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया। अलखनाथ मंदिर में पूजा-पाठ के साथ रुद्राभिषेक किया गया।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.