RGA news
कानपुर में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा ।
कानपुर मंडल के छह जिलों के आंकड़ों के आधार पर कोरोना संक्रमितों के रिकवरी रेट में फर्रुखाबाद व औरैया जिले संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर रहे हैं। कानपुर नगर का डेथ रेट भी दो फीसद ही रहा है।
कानपुर, कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने कानपुर नगर में जमकर कहर बरपाया है। शहरी क्षेत्र की घनी आबादी की वजह से सर्वाधिक केस यहां रिपोर्ट हुए हैं। उसके बावजूद रिकवरी रेट में कानपुर नगर जिला नंबर दो पर रहा है। महज चंद आंकड़ों की वजह से मंडल के छह जिलों में कन्नौज जिला बाजी मर गया। संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर फर्रुखाबाद एवं औरैया जिले रहे हैं। इटावा जिला चौथे नंबर पर रहा है।
मंडल में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या शुक्रवार तक 1,31,637 रही, उसमें से सिर्फ कानपुर नगर जिले में अब तक रिपोर्ट हुए संक्रमितों की संख्या 82407 है। वहीं, मंडल के पांच जिलों में मिले कुल संक्रमितों की संख्या 49,230 है। इस हिसाब से मंडल में मिले कुल कोरोना संक्रमितों में से 62.60 फीसद केस सिर्फ कानपुर नगर जिले के हैं। सर्वाधिक केस होने के बावजूद यहां के अधिकारियों की मेहनत और सटीक प्लानिंग की वजह से इस समय रहते नियंत्रित कर लिया गया।
दो फीसद डेथ रेट : कानपुर नगर जिले का डेथ रेट भी दो फीसद रहा है। इस समय सक्रिय केस भी सिमट चुके हैं। कोविड अस्पताल भी लगभग खाली हो चुके हैं। ऐसे में जिले में सक्रिय केस महज .38 फीसद ही बचे हैं।
मंडल के छह जिलों की स्थित
जिला - कुल केस - अब तक स्वस्थ - कुल मौतें - सक्रिय केस
कानपुर नगर - 82,407 - 80,349 - 1,738 -320
कानपुर देहात - 5,843 - 4,174 - 70 - 29
औरैया - 10,162 - 9,877 - 179 - 106
इटावा - 13,807 - 13,372 - 283 - 149
फर्रुखाबाद - 10,263 - 9,975 - 183 - 105
कन्नौज - 9,155 - 8,984 - 115 - 56
-मंडल में कानपुर नगर जिला सबसे बड़ा है। यहां की आबादी भी अधिक है। खासकर शहरी क्षेत्र में घनी आबादी एवं देश-दुनिया से सीधे आवागमन होने की वजह से कोरोना का संक्रमण तेजी से फैला था। फिर भी यहां के डॉक्टरों ने टीम भावना का परिचय देते हुए समय से संक्रमण को नियंत्रित कर लिया। मंडल में भले ही कन्नौज नंबर वन है, लेकिन मेरी नजर में कानपुर नंबर वन है। इसके लिए सीएमओ समेत समस्त टीम को मेरी तरफ से बधाई है।