आधी रात के बाद सड़कों पर उतरी पुलिस

harshita's picture

RGA news

आधी रात के बाद सड़कों पर उतरी पुलिस

स्वरूप नगर पुलिस को सफलता भी मिली और चोरी की स्कूटी के साथ एक वाहन चोर पकड़ा 

 कानपुर: कमिश्नरेट पुलिस ने शनिवार आधी रात के बाद तीन बजे से सुबह पांच बजे तक चेकिग अभियान चलाया। सूचना थी कि इस दौरान पुलिस की मूवमेंट सबसे कमजोर होती है, इसलिए इस समय का उपयोग अपराधी तस्करी व ठिकाना बदलने के लिए करते हैं। स्वरूप नगर पुलिस को सफलता भी मिली और चोरी की स्कूटी के साथ एक वाहन चोर पकड़ा गया। अब ऐसा चेकिग अभियान आगे भी चलेगा।

कमिश्नरेट पुलिस आइआइटी के साथ ऐसे तंत्र को विकसित करने पर काम कर रही है, जिसमें आपराधिक घटनाओं का पूर्वानुमान लगाया जा सके। इसके लिए एक विशेष साफ्टवेयर में अपराध, अपराधियों और घटना के समय से संबंधित रिकार्ड फीड हो रहे हैं। इसी प्रणाली से पुलिस ने पूर्वानुमान लगाया कि अपराधी सुबह के समय का उपयोग तस्करी या ठिकाना बदलने के लिए करते हैं। अमूमन पुलिस रातभर गश्त करती है, लेकिन देर रात तीन बजे से सुबह पांच बजे तक सड़क पर कम रहती है। ऐसे में शनिवार को पुलिस आयुक्त असीम अरुण के निर्देश पर पुलिस ने देर रात तीन बजे से सुबह पांच बजे तक सड़क पर सामूहिक चेकिग अभियान चलाया। पुलिस आयुक्त असीम अरुण ने बताया कि कमिश्नरेट में 127 स्थानों पर चेकिग अभियान चला। एक-एक वाहन रोककर चेक किया गया। हालांकि इस दौरान बहुत कम लोग बाहर निकले मिले, मगर स्वरूप पुलिस ने चोरी की स्कूटी के साथ कल्याणपुर निवासी करन को गिरफ्तार कर लिया। यह स्कूटी काकादेव से चोरी हुई थी। इसके अलावा पुलिस ने अन्य वाहनों की भी जांच की। इस दौरान बिना काम के घूम रहे तमाम लोगों को चेतावनी भी दी।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.