मजदूरों के हित में उतारीं योजनाएं : स्वामी प्रसाद

harshita's picture

RGA news

मजदूरों के हित में उतारीं योजनाएं : स्वामी प्रसाद

भारतीय मजदूर संघ के सहयोग से उत्तर प्रदेश में सरकार ने बहुत काम किया ह

 कानपुर : भारतीय मजदूर संघ के सहयोग से उत्तर प्रदेश में सरकार ने बहुत सी योजनाएं धरातल पर उतारी हैं। यह बात रविवार को भारतीय मजदूर संघ के प्रांतीय अधिवेशन के समापन के मौके पर प्रदेश के श्रम, रोजगार एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य जी ने कही। अधिवेशन के दूसरे दिन चुनाव भी हुआ जिसमें आगरा के विश्वेश्वर राय को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया।

अपने ऑनलाइन संबोधन में स्वामी प्रसाद मौर्य ने भारतीय मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के सेवा भाव और सकारात्मक सोच की प्रशंसा की। ऑनलाइन कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र कार्यवाह वीरेंद्र जायसवाल ने कहा कि मजदूर संघ समाज के निचले पायदान तक श्रमिकों के हितों की चिता कर रहा है। महिला कार्यकर्ताओं के विशेष सत्र में राष्ट्रीय मंत्री नीलिमा चिमोटे ने कहा कि कोरोना काल में नर्सों, आशा ने अपने जीवन को दांव पर लगाकर सेवा की। महिला सम्मेलन में आशा सक्सेना, संगीता सिंह, मीना राजपूत रही।अधिवेशन में संगठन मंत्री बी. सुरेंद्रन, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अनुपम, साधू सिंह, मुकेश सिंह रहे।

नई प्रांतीय कमेटी गठित हुई

राष्ट्रीय मंत्री अशोक शुक्ला ने चुनाव अधिकारी के रूप में नई कार्यकारिणी घोषित। इसमें आगरा के विश्वेश्वर राय अध्यक्ष बने. उपाध्यक्ष में नोएडा के सुरेंद्र पाल प्रजापति, आगरा के धर्मवीर शर्मा, झांसी के ओमप्रकाश शुक्ला, लखनऊ की विनीता कुसुम मिश्रा, वाराणसी के दूधनाथ, गोरखपुर के राजीव रंजन त्रिपाठी रहे। कानपुर के अनिल कुमार उपाध्याय महामंत्री बने. मंत्री में बिजनौर के नवीन धारीवाल, अलीगढ़ के देव शर्मा, कानपुर की शकुंतला देवी, गोंडा के राय प्रदीप चंद्र, सोनभद्र से अरुण कुमार दुबे, आजमगढ़ से विपिन पाठक रहे। लखनऊ के रामनिवास सिंह संगठन मंत्री, कानपुर के प्रदीप कुमार राय कोषाध्यक्ष और रत्नाकर मान सिंह कार्यालय मंत्री रहे।

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.