मंदिर से लौट रहे सेवानिवृत्त अधिकारी को जेसीबी ने रौंदा, घटना स्थल पर दम तोड़ा

harshita's picture

RGA news

भोपाल चूनाभट्टी इलाके में सेवानिवृत अधिकारी अपने घर से जैन मंदिर के लिए निकले थे। मंदिर से दर्शन करने के बाद वह वापस पैदल पैदल घर लौट रहे थे। रास्ते में मुख्य मार्ग पर कोलार सीवरेज लाइन के निर्माण में लगी जेसीबी मसाला मशीन ने रिवर्स करते समय उनको रौंद डाला। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि उनके कमर से नीचे का हिस्सा अलग हो गया था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। चूनाभट्टी पुलिस के अनुसार 76 वर्षीय चंद्रसेन जैन चूनाभट्टी स्थित छत्रपति नगर में परिवार के साथ रहते हैं। वह पंचायत विभाग के सचिव पद सेवानिवृत्त हुए थे। एएसआइ बाबूलाल ने बताया कि वह हमेशा सुबह की सैर पर टहलने जाते थे। रविवार सुबह भी वे अपने घर से सैर करने निकले थे। वापसी में जैन मंदिर में दर्शन करने के बाद अपने घर जा रहे थे। रास्ते में सिद्धि भवन के सामने जेसीबी की बडी सीमेंट और गिटटी का मिक्सचर बनाने वाली मसाला मशीन काम कर रही थी। जेसीबी के चालक ने वाहन को पीछे लिया, इस दौरान वह उसकी चपेट में आ गए। जब लोगों ने उनको मशीन के पहिये के नीचे दबा पाया तो शोर मचाया। तब जाकर वाहन रूका। तब पहिया उनके कमर के नीचे से निकल गया था। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपित चालक ने जैन को जेसीबी के पहिए के नीचे दबा छोड़कर मौके से फरार हो गया।

बेटे ने की शिनाख्त

मृतक चंद्रसेन के तीन बेटे हैं। एक बेटा भी जैन मंदिर से दर्शन कर वापस लौट रहा था। तभी रास्ते में उसने हादसे में एक व्यक्ति को जमीन पर पड़ा देखा, जब पुलिस कर्मियांें से उन्होंने पूछा तब पुलिस उनकी शिनाख्त करने की कोशिश कर रही थी। पुलिस ने मोबाइल पर फोटो दिखाया तो उनके बेटे ने अपने पिता के रूप में शिनाख्त की। बाद में उनके शव को पीएम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। वह कुछ दिन पहले कोरोना संक्रमित हो गए थे। कोरोना हराकर वह रोजाना की तरह घूमने जाने लगे थे। उनके हाथ में एक छडी रहती थी। पुलिस को शव भी वाहन के नीचे से निकलने के काफी मशक्कत करनी पडी। आरोपित जेसीबी चालक पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार किया जाएगा।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.