जानें- यूपी के इस जिले में लोगों ने क्यों लगाया घर बिकाऊ है का बोर्ड

harshita's picture

RGA news

गुर्चिहा गांव के घरों पर लिखा मकान बिकाऊ है

कोल्हुई थाना क्षेत्र के गुर्चिहा में पट्टे की भूमि को कब्जा करने को लेकर हुए खूनी संघर्ष का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस पर एक पक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाते हुए एक पक्ष के लोगों ने 30 भवनों पर घर बिकाऊ है लिखकर विरोध जताया।

महराजगंज,महराजगंज जिले के कोल्हुई थाना क्षेत्र के गुर्चिहा में पट्टे की भूमि को कब्जा करने को लेकर हुए खूनी संघर्ष का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस पर एक पक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाते हुए एक पक्ष के लोगों ने 30 भवनों पर घर बिकाऊ है, लिखकर विरोध जताया। उनका कहना है कि जब पुलिस व प्रशासन के अधिकारी उनकी नहीं सुन रहे हैं तो इस गांव से जाना ही उचित है। भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला मंत्री राहुल सिंह, दिनेश रौनियार, अतुल सिंह, धीरेन्द्र सिंह, शिवपूजन गुप्ता, विजय वर्मा, दिलीप ठाकुर, संदीप ठाकुर, राम सिंह, रामकृपाल सिंह, जनता सिंह, हनुमान गुप्ता, संजय सिंह, रामबृक्ष सिंह सहित 30 लोगों के मकान पर यह घर बिकाऊ है लिखा गया है। जैसे ही यह मामला इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ पुलिस और राजस्व के अधिकारियों गांव में पहुंचकर जानकारी ली।

पुलिस ने घरों पर लिखे शब्‍द हटाने को कहा, पर नहीं माने ग्रामीण

पुलिस ने लोगों ने घरों पर लिखे मकान बिकाऊ शब्द को मिटाने को कहा, लेकिन ग्रामीण इसके लिए तैयार नहीं हुए। पुलिस के डर से एक पक्ष के पुरुष सदस्य डरवश गांव छोड़कर फरार हैं। भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला मंत्री राहुल सिंह के पिता कनकबिहारी सिंह का आरोप है कि प्रशासन एक पक्षीय कार्रवाई कर रहा है। अगर सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची होती तो इतनी बड़ी घटना ही नहीं होती।

चुनावी रंजिश नहीं भूमि विवाद

कनकबिहारी सिंह ने कहा कि यह चुनावी रंजिश नहीं बल्कि भूमि विवाद है। इतनी बड़ी घटना हो गई और पुलिस का कोई अधिकारी हमारे घर नहीं आया। पुलिस की मौजूदगी में भी उनके घरों पर पथराव किया जा रहा है। इस नाते घर बेचकर इस गांव से जाना ही उचित है। वहीं दूसरे पक्ष के हियुवा के जिला प्रभारी शेष विजय सिंह का कहना है कि सारे आरोप निराधार हैं। पुलिस अपना काम कर रही है। जहां आवश्यकता समझेगी वहां सुरक्षा देगी।

पांच जून की देर शाम हुआ था विवाद

कोल्हुई थाना क्षेत्र के गुर्चिहा में पांच जून की देर शाम हिंदू युवा वाहिनी के जिला प्रभारी शेष विजय सिंह व भाजयुओ के पूर्व जिला मंत्री राहुल सिंह के पक्ष के लोग एक पट्टे की भूमि पर कब्जे को लेकर भिड़ गए थे। इस दौरान दोनों पक्षों के 13 लोगों घायल हो गए थे। इस मामले में कोल्हुई पुलिस ने शेष विजय ङ्क्षसह पक्ष के धनराज भारती की तहरीर पर राहुल सहित 40 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। दूसरे पक्ष के लोगों ने भी मुकदमा दर्ज करने के लिए थाने पर तहरीर दी थी,लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

कुछ लोगों ने दबाव बनाने के लिए घरों पर लिखा मकान बिकाऊ है

महराजगंज के पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने कहा कि पुलिस पर दवाब बनाने के लिए कुछ लोगों ने अपने घरों पर मकान बिकाऊ है लिख दिया है। इस मामले में 40 लागों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.