

RGA news
सुलतानपुर के गोली लगने से युवक की मौत, गांव में तनाव।
सुलतानपुर के अखंडनगर थानाक्षेत्र में बाइक से घर जा रहे एक व्यक्ति की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। कनपटी पर गोली लगने से घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव की नौबत आ गई। कादीपुर मार्ग पर बाइक से घर जा रहे एक व्यक्ति की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। कनपटी पर गोली लगने से घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव की नौबत आ गई। मौके पर कई थानों की फोर्स को बुलाया गया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।
जितेंद्र उर्फ पिंटू सिंह पुत्र राजाराम सिंह निवासी पौधनरामपुर सोमवार की रात करीब पौने 11 बजे मोटर साइकिल उडरी गांव से लौट रहा था। रघुवीर नगर पहुंचा था कि ओवरटेक कर कुछ बदमाशों ने उसे रोक लिया। जब तक वह कुछ समझ पाता कि बाइक पर पीछे बैठे युवक ने पिंटू की कनपटी पर सटाकर फायर कर दिया। लहूलुहान होकर गिर पड़े पिंटू ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। हालात बिगड़ते देख कादीपुर, जयसिंहपुर, करौंदीकला व मोतिगरपुर थाने की पुलिस को बुला लिया गया। लोगों ने एम्बुलेंस और पुलिस को भी घेर लिया। आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी के आश्वासन पर लोग करीब डेढ़ बजे शांत हुए तब जाकर शव को पीएम के लिए भेजा गया।
जान से मारने की मिली थी धमकी
जितेंद्र हर दिन इसी समय अपनी बाइक से घर लौटता था। इसकी बदमाशों को बाकायदा जानकारी थी। मृतक के 14 साल के बेटे आदर्श ने बताया कि कुछ दिन पहले कुछ लोग घर आकर धमकी देकर गए थे कि अपने पिता को समझा लो नहीं तो अंजाम बुरा होगा। परिवारजन ने पुलिस पर भी देरी से पहुंचने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी राजकुमार वर्मा ने बताया कि हमलावरों की पहचान कर ली गई है, जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।