![harshita's picture harshita's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-2585-1622647100.jpg?itok=uOzLfLx7)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/08_06_2021-dispute_in_agra_village_21718789.jpg)
RGA news
आगरा के बांधनू गांव में मनरेगा जाब कार्ड को लेकर हुए विवाद के बाद का दृश्य।
थाना बरहन पहुंचे दोनों पक्ष के लोग। एक दूसरे के खिलाफ दे रहे तहरीर। मारपीट में चोटिल हुए लोगों को मेडिकल के लिए भेजा जा रहा है। तलाब खोदाइ के लिए 80 मजदूर काम कर रहे थे
आगरा,बरहन क्षेत्र के बांधनू गांव में मंगलवार सुबह मनरेगा का जाब कार्ड बनाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। गाली गलौज के बाद मारपीट और लाठी-डंडे चले। इसमें आठ लोग घायल हो गए। मुकदमा दर्ज कराने को दोनों पक्ष बरहन थाने पहुंच गए हैं। एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दे रहे हैं।
बांधनू में श्मशान घाट के पास तालाब की खोदाई का कार्य चल रहा है। यहां 80 मजदूर काम कर रहे थे। इनमें से 33 महिलाएं थीं। बांधनू निवासी त्रिवेंद्र रोजगार सेवक है। वह मनरेगा के जाब कार्ड बना रहा था। उसका आरोप है कि मंगलवार को मनरेगा में जाब कार्ड बनाने को लेकर गांव के ही अंकुल चौहान से उसका विवाद हो गया। इसके बाद दोनों पक्ष के लोगों में गाली गलौज और मारपीट हो गई। दोनों पक्ष के लोगों के बीच जमकर लाठी और डंडे चले। इसमें त्रिवेंद्र पक्ष से धर्मेंद्र, जितेंद्र, सिंदूरी, त्रिवेंद्र, दीपचंद और राधा देवी चोटिल हो गए। दूसरे पक्ष से सौरभ परमार, रोहित चौहान और अंकुल चोटिल हो गए। जानकारी होने पर पुलिस गांव में पहुंच गई। उधर, दोनों पक्ष के लोग भी मुकदमा दर्ज कराने को थाने पहुंच गए। मुकदमा दर्ज कराने को वे तहरीर दे रहे हैं। एसओ बरहन ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। मारपीट में चोटिल हुए लोगों को मेडिकल के लिए भेजा जा रहा है।