![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/09_06_2021-tajmahal_21721224_9937396.jpg)
RGAन्यूज़
ताजमहल के पीछे दशहरा घाट पर जुटे पर पर्यटन जगत के लोग।
मानव कल्याण के लिए प्रार्थना की अद्भुत मिसाल होगी प्रस्तुत गुरू के ताल नगर निगम कलक्ट्रेट हरीपर्वत कारागार प्रजापिता ब्रह्मकुमारी आश्रम समेत सैकडोंं स्थानों पर जुटेे लोग। मथुरा फीरोजाबाद मैनपुरी एटा और कासगंज में भी सुबह नौ बजे थम गईं सभी गतिविधियां।
आगरा। मानवता के सबसे बड़े शत्रु के रूप में अकस्मात सामने आए कोविड-19 ने पूरे विश्व को रुलाया। असहनीय पीड़ा दी। अनेक लब्ध प्रतिष्ठित, प्रतिभाशाली और अपने क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित करने वाले लोग इसके शिकार हुए। यद्यपि मानवता पूरी शक्ति के साथ इस महामारी से लड़ी। जंग अभी पूरी तरह जीती नहीं जा सकी है, लेकिन हम जीत की ओर अग्रसर अवश्य हैं। ऐसे में समूचे समाज में सकारात्मक ऊर्जा प्रवाहित करने के लिए बुधवार को समूचे आगरा मंडल में एक अद्भुत मिसाल प्रस्तुत होगी। सुबह से तैयारियां चल रही हैं। नौ जून यानि आज ठीक सुबह नौ बजे नौ मिनट के लिए सभी गतिविधियां थम जाएंगी। जो जहां है, वहीं से उन दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करेगा, साथ ही कोरोना जैसी महामारी से जूझ रहे लोगों तथा उपचार में जुटे योद्धाओं को शक्ति प्रदान करने के लिए अपने आराध्य का स्मरण करेगाा
जय अम्बे बैडमिंटन अकादमी, सिकंदरा।
दिन बुधवार। समय सुबह के नौ बजे। कोरोना पीड़ितों के लिए दैनिक जागरण की पहल पर निर्धारित सर्वधर्म प्रार्थना का समय। घड़ी की छोटी सुई जैसे ही नौ पर पहुंचेेेेगी, जिले में सब कुछ थम जाएगा। खेत में काम कर रहेे किसान हो या कल-कारखानों और निर्माण उद्योगों में कमा कर रहेे मजदूर। बस में यात्रा कर रही सवारियां हों या फिर रेलवे स्टेशनों पर ट्रेन का इंतजार कर रहे लोग। दफ्तर में काम करने वाले अधिकारी-कर्मचारी हों या फिर घरों में बैठे बच्चे, बुजुर्ग व जवान। महिला हो या पुरुष। अस्पताल के चिकित्सक हो या मरीज। शिक्षक हों या विद्यार्थी। संत हों या अनुयायी। जनता हो या जनप्रतिनिधि। सब प्रार्थना में जुटेे नजर आएंगे ।
पुलिस लाइन, आगरा।
यहां तक कि व्यस्ततम चौराहों पर भी भागमभाग नहीं वहांं भी लोग प्रार्थना सभा में नजर आएंगे। जो कार में होंगे, वो नीचे उतर जाएंगे और ट्रैफिक की जिम्मेदारी संभाल रहे पुलिसकर्मियों के साथ प्रार्थना में शामिल होंंगे। प्रार्थना उनके लिए जो कोरोना के कारण असमय दुनिया से चले गए। प्रार्थना उनके स्वास्थ्य की कामना के लिए जो संक्रमण के कारण अस्पतालों में इलाजरत हैं। आगरा पुलिस लाइन में सुबह 9 बजे एसएसपी मुनिराज जी और एसपी पूर्वी के वेंकट अशोक की मौजूदगी में हुई सर्वधर्म प्रार्थना। अन्य फ्रंटलाइन वर्कर और समाज के अन्य लोगों को दी गई श्रद्धांजलि। दो मिनट का मौन भी रखा गया।
आगरा कैंट रेलवे स्टेशन
दैनिक जागरण ने तीन दिन पहले जब नौ जून को नौ बजे सर्व धर्म प्रार्थना करने का विचार लोगों के बीच रखा, तब यह कार्यक्रम केवल देश के प्रतिष्ठित समाचार पत्र का था, मगर पिछले तीन दिन से जो माहौल बना उसने इसे जन अभियान बना दिया। दैनिक जागरण की आयोजक की भूमिका बेशक रही, मगर बुधवार ताजनगरी के माहौल को देखकर लग रहा है मानो पंथ, जाति व मजहब से ऊपर उठकर लाखों हाथ प्रार्थना के लिए विभिन्न स्थानों पर एकत्र होन