RGA news
आगरा नगर निगम 47 करोड़ में कराएगा शहर में नइ सड़कों का निर्माण।
नगर निगम के मुख्य अभियंता सिविल ने सभी निर्माणदायी एजेंसियों को जारी किया नोटिस। 47 करोड़ रुपये से बनेंगी चार जोन की ढाई दर्जन के आसपास सड़कें। खोदाई के बाद सड़क की ठीक तरीके से मरम्मत नहीं की जाती है। बारिश होने पर सड़क धंस जाती है।
आगरा, कमला नगर हो या फिर आवास विकास क्षेत्र। सड़क निर्माण के कुछ दिनों के बाद ही निर्माणदायी एजेंसियां खोदाई चालू कर देती हैं। खोदाई के बाद सड़क की ठीक तरीके से मरम्मत नहीं की जाती है। बारिश होने पर सड़क धंस जाती है। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। निगम की छवि भी धूमिल होती है। जिसे देखते हुए एक साल तक नई सड़कों की खोदाई पर रोक लगा दी गई है। निगम के मुख्य अभियंता, सिविल बीएल गुप्ता ने सभी निर्माणदायी एजेंसियों को नोटिस जारी कर जल्द से जल्द संबंधित कार्यों को पूरा कराने के लिए कहा है। सड़कों की सूची सभी विभागों को भेज दी गई है। निगम प्रशासन 47 करोड़ रुपये से आवास विकास, जयपुर हाउस, शाहगंज, लोहामंडी, कमला नगर, बल्केश्वर, दयालबाग, जीवनी मंडी, यमुनापार, ताजगंज, खेरिया मोड़, सिकंदरा, बोदला सहित अन्य क्षेत्रों की सड़कों का निर्माण कर रहा है। सबसे अधिक हरीपर्वत जोन 27 करोड़ रुपये की सड़कें शामिल हैं।
इन विभागों को दिया गया नोटिस
- जल निगम, विश्व बैंक इकाई, गंगाजल इकाई, यमुना एक्शन प्लान सहित अन्य इकाई
- टोरंट कंपनी
- ग्रीन गैस कंपनी
- सभी मोबाइल कंपनियां
सभी निर्माणदायी एजेंसियों को सड़कों की सूची भेजी जा रही है। जोन की सड़कों में जल्द से जल्द कार्यों को कराने के लिए कहा जा रहा है। सड़कों के निर्माण के एक साल तक खोदाई की अनुमति नहीं मिले
बीएल गुप्ता, मुख्य अभियंता सिविल नगर निगम
बिना नगर निगम की अनुमति के अगर कोई एजेंसी या फिर विभाग रोड की खोदाई कराता है तो उसे खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एक साल तक नई सड़कों की खोदाई की अनुमति नहीं मिलेगी।
नवीन जैन, मेयर