सती सावित्री की स्तुति के बाद व्रती महिलाओं ने बरगद के पौधे लगाकर भावी पीढ़ी को दी सौगात

harshita's picture

RGA news

वट सावित्री व्रत रखने वाली महिलाओं ने पूजा के साथ ही किया बरगद के पौधे का रोपण

महिलाओं ने सुबह गंगा यमुना व संगम के पवित्र जल में डुबकी लगाई। स्नान के बाद घर आकर एक पात्र में गेंहू जौ चना मूंग सांवा काकुन काला तिल को रखकर उसमें सती सावित्री की मूर्ति विराजमान करके पुष्प अक्षत मिष्ठान रोली व फल अर्पित करके पूजन किया।

प्रयागराज, समृद्धि, संस्कार व सौभाग्य के पर्व वट सावित्री व्रत पर गुरूवार को भी सुहागिनों ने कई पीढिय़ों के लिए अनूठी सौगात दी। यम-नियम से सती सावित्री का पूजन करने के साथ बरगद की परिक्रमा किया। पूजन के बाद महिलाएं पर्यावरण संरक्षण के लिए चलाई जा रही 'दैनिक जागरण की मुहिम 'आओ लगाएं बरगद प्रकृति रहे गदगद का हिस्सा बनीं। भावी पीढ़ी को शुद्ध प्राणवायु मिले उसके लिए बरगद का पौधा लगाकर उसकी देखरेख करने का संकल्प लिया। परेड ग्राउंड, यमुना व गंगा तट, तेलियरगंज कछार, राजरूपपुर, गंगा विहार कालोनी, मिंटो पार्क, दधिकांदो मेला मैदान सहित अलग-अलग क्षेत्रों के अलावा घरों में बरगद का पौधा लगाकर पर्यावरण की सुरक्षा का आधार तैयार किया। जो उम्र बढऩे के साथ जन की आशा व संकल्प की सिद्धि करेगा। वहीं, काफी महिलाएं गुरुवार को भी वट सावित्री का व्रत रखकर पूजन करेंगी।

गंगा स्नान के बाद किया पूजन

पति व संतान को हर बाधा से मुक्त करने के लिए बड़ी संख्या में महिलाओं ने गुरूवार को वट सावित्री व्रत रखा है। सुबह गंगा, यमुना व संगम के पवित्र जल में डुबकी लगाई। स्नान के बाद घर आकर एक पात्र में गेंहू जौ, चना, मूंग, सांवा, काकुन, काला तिल को रखकर उसमें सती सावित्री की मूर्ति विराजमान करके पुष्प, अक्षत, मिष्ठान, रोली व फल अर्पित करके पूजन किया। इसके बाद महिलाओं ने बरगद के वृक्ष के नीचे वट सावित्री व्रत की कथा कही व सुनी। बरगद का पूजन करके उसमें 21, 51 अथवा 101 बार भगवान विष्णु का ध्यान करके कच्चा सूत लपेटकर परिवार की कुशलता की कामना किया। पूजन के बाद बरगद का पौधा लगाकर उसकी देखरेख करने का संकल्प ल

पति, श्वसुर और नंदोई की स्मृति में रोपे बरगद के पौधे

महिला सेवा सदन इंटर कॉलेज की प्रवक्ता इंदु बाला श्रीवास्तव ने सरस्वती शिशु मंदिर (वृंदा प्रसाद विद्यालय-अनाथालय, कटघर) परिसर में बरगद के पौधे लगाए। इस दौरान उनके परिवार व लायंस क्लब आदित्या के सदस्य मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि दैनिक जागरण ने वट सावित्री व्रत के दिन बरगद के पौधे लगवाने का जो अभियान शुरू किया है वह सराहनीय है। मैने सरस्वती शिशु मंदिर, कटघर के उपाध्यक्ष स्व. मोती लाल श्रीवास्तव (ससुर), राजकीय मुद्रणालय के निदेशक स्व. अतुल कुमार (पति) व इलाहबाद विश्वविद्यालय के स्व. कमल कुमार श्रीवास्तव (नन्दोई) की स्मृति में पौधे लगाए। इसी क्रम में ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य मीना श्रीवास्तव ने शिक्षकों के साथ सरस्वती पार्क में बरगद के पौधे लगाए।

नेक पहल का सार्थक परिणाम : प्रभु जी

ओम नम: शिवाय संस्थान के संस्थापक प्रभु जी के नेतृत्व में यमुना तट पर महिला भक्तों ने बरगद के 21 पौधे लगाए गए। प्रभु जी ने 'दैनिक जागरण की 'आओ लगाएं बरगद प्रकृति रहे गदगदÓ मुहिम की सराहना करते हुए कहा कि कोरोना काल में आक्सीजन के अभाव में हजारों लोगों ने दम तोड़ दिया था। आक्सीजन की किल्लत होने पर लोगों को पेड़ों की याद आयी। जागरण परिवार ने समाज की नब्ज को थामते हुए बरगद का पौधा लगवाने की नेक मुहिम शुरू की। उसके लिए वट सावित्री व्रत जैसा पवित्र दिन चुना। महिलाओं ने जिस संकल्प के साथ पौधा लगाया है वह सार्थकता को प्राप्त करेगा।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.