![harshita's picture harshita's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-2585-1622647100.jpg?itok=uOzLfLx7)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/11_06_2021-10sdr-153-c-2.5_21726765_61540.jpg)
RGA news
भाजपा सरकार में हो रहा ऐतिहासिक मंदिरों का विकास
आस्था के केंद्र व पर्यटन स्थल को विकसित करने में सरकार कोई कसर नहीं छोड़ रही। जिले का वटवासिनी गालापुर मंदिर और भारतभारी इसका ज्वलंत प्रमाण है। यहां जितने कार्यों की जरूरत पड़ेगी हम कराएंगे। यह बातें विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने व्यक्त किया।
सिद्धार्थनगर : आस्था के केंद्र व पर्यटन स्थल को विकसित करने में सरकार कोई कसर नहीं छोड़ रही। जिले का वटवासिनी गालापुर मंदिर और भारतभारी इसका ज्वलंत प्रमाण है। यहां जितने कार्यों की जरूरत पड़ेगी हम कराएंगे। यह बातें विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने व्यक्त किया। वह गालापुर धाम में इंटरलकिग सड़क, स्वागत द्वारों और चबूतरा निर्माण के लिए गुरुवार भूमिपूजन कर रहे थे। यह काम पर्यटन विभाग की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए होगा।
वटवासिनी मंदिर में सर्वप्रथम विधायक ने जनकल्याण की मंगलकामना से पं. मुकेश मिश्रा और शिवम मिश्रा के मार्फत रुद्राभिषेक व पंचविद्या हवन कराया और माता के दर्शन किए। पर्यटन विभाग की ओर से परिसर में होने वाले निर्माण कार्य के लिए भूमिपूजन किया। कहा कि वटवासिनी धाम को तीर्थ स्थल के रूप में विकसित करने का प्रयास सार्थक हो रहा है। यहां तक पहुंचने के लिए बेहतरीन मार्ग बनवाया गया है। परिसर में श्रद्धालुओं के लिए जरूरी इंतजाम भी किए जा रहे हैं। मंदिर व्यवस्थापक पं. ठाकुर प्रसाद मिश्रा, भाजपा नेता लवकुश ओझा, संतोष पासवान, चंद्रभान अग्रहरि, शत्रुघ्न सोनी, अर्जुन प्रजापति, विजय मिश्रा आदि मौजूद रहे। 11 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए मतदान कल सिद्धार्थनगर : उसका बाजार ब्लाक के चार ग्राम पंचायतों में 11 वार्ड सदस्य पद के लिए चुनाव होना है। इन पदों के लिए 12 जून को मतदान होगा। सबसे अधिक चुरिहारी में छह वार्ड के लिए मतदान होगा। मरवटिया माफी में तीन, मेहंदिया व सरौली ग्राम पंचायत में एक-एक वार्ड के लिए चुनाव होना है। मतगणना 14 जून को होगी।
त्रिस्तरीय सामान्य पंचायत निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न होने के बाद कुल 601 ग्राम पंचायत वार्ड सदस्य पद के सापेक्ष 114 रिक्त रह गए थे। आयोग के निर्देश पर रिक्त पदों के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शुरू हुई है। 103 वार्ड में सदस्य निर्विरोध चुन लिए गए है। अवशेष 11 वार्डों में एक से अधिक उम्मीदवार होने के कारण मतदान होगा। वार्ड सदस्यों की संख्या का कोरम पूरा नहीं होने के कारण ग्राम प्रधान का शपथ एवं समितियों का गठन नही हो सका।