चुनावी रंजिश के चलते दो पक्षों में पथराव व फायरिग, चार घायल

harshita's picture

RGA news

चुनावी रंजिश के चलते दो पक्षों में पथराव व फायरिग, चार घायल

सरधना थाना क्षेत्र के मुल्हेड़ा गांव में बुधवार रात चुनावी रंजिश के चलते दो पक्षों

मेरठ,सरधना थाना क्षेत्र के मुल्हेड़ा गांव में बुधवार रात चुनावी रंजिश के चलते दो पक्षों में पथराव व दर्जनों राउंड फायरिग हो गई। जिसमें चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख आरोपित मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घायलों का सीएचसी में उपचार करवाया। खबर लिखे जाने तक कोई तहरीर नहीं दी गई थी।

गांव मुल्हेड़ा निवासी साजिद व नफीस में ग्राम पंचायत चुनाव में किसी एक को वोट देने को लेकर तनातनी चली आ रही थी। इसके चलते गुरुवार दोपहर को दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए थे। इसके बाद दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले थे और पथराव भी हुआ था। दोनों पक्षों ने थाने में जाकर एक-दूसरे पर आरोप लगाकर तहरीर दी थी। जिसमें पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया था। ग्रामीणों ने बताया कि गुरुवार देर शाम दोनों पक्षों के लोग छतों पर खड़े थे। इसकी सूचना पुलिस को भी दी थी। रात करीब नौ बजे फिर से दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और पथराव व फायरिग हुई। जिसमें नफीस पक्ष से खालिद पुत्र अलीहसन, हसरत, अलीहसन पुत्र सद्दीक, नाजिम घायल हो गया। सीओ आरपी शाही ने बताया कि इस मामले में कुलदीप प्रधान, पूर्व प्रधान के भाई व नफीस सहित कई को हिरासत में लिया है। फायरिग भी हुई है। करीब दो तीन लोगों को डंडे से चोट आई है। जिसमें वह घायल हो गए है।

शाम होती कार्रवाई तो रात को नहीं भिड़ंते दोनों पक्ष

सरधना देहात के कुछ गांव अतिसंवेदनशीन है। जहां मामूली कहासुनी पर ही दो पक्ष आपस में भिड़ जाते है। दोनों पक्षों ने तहरीर दे दी थी। अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती तो रात को दोनों पक्ष आपस में नहीं आमने-सामने आते।

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.