चंडीगढ़ में नाइट कर्फ्यू में बिना अनुमति घूमते चार लोग गिरफ्तार, कानूनी कार्रवाई के बाद जमानत पर छोड़ा

harshita's picture

RGA news

चंडीगढ़ में नाइट कर्फ्यू में बिना अनुमति घूमते चार लोग गिरफ्तार।

कोरोना संक्रमण की दर घटने के साथ चंडीगढ़ में ढ़ील दी गई है जिसके बावजूद एहतियातन नाइट कर्फ्यू लागू हैं। देर रात नाइट कर्फ्यू के दौरान बिना वजह और बिना अनुमति बाहर घूमने वाले चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं।

चंडीगढ़,कोरोना संक्रमण की दर घटने के साथ चंडीगढ़ में ढ़ील दी गई है, जिसके बावजूद एहतियातन नाइट कर्फ्यू लागू हैं। संक्रमण के कम होने के साथ लोगों की लापरवाही भी बढ़ने लगी है। देर रात नाइट कर्फ्यू के दौरान बिना वजह और बिना अनुमति बाहर घूमने वाले चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मनीमाजरा के गोविंदपुरा के रहने वाले अंकुश, अनूज, न्यू दर्शनबाग के रहने वाले राहुल और हासिम खान के तौर पर हुई हैं। मनीमाजरा थाना पुलिस ने सभी चार आरोपितों के खिलाफ धारा 188 के तहत कानूनी कार्रवाई के बाद जमानत पर छोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार स्थानीय निवासी चारों लोग देर रात बरसात के समय बाहर घूम रहे थे। पेट्रोलिंग करने वाली पुलिस टीम ने उन्हें दर्शनीबाग के समीप रोक लिया। जिस पर बहाना कर उन्होंने बताया कि नए नियमों के तहत नाइट कर्फ्यू जारी रहने की जानकारी नहीं थी। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। सभी को मनीमाजरा थाने में लेकर जाकर कानूनी कार्रवाई पूरी की गई। जिसके बाद जमानत पर छोड़ा गया

नए नियमों के तहत नाइट कर्फ्यू लागू

यूटी प्रशासन ने भी पंजाब की तर्ज पर कोरोना कर्फ्यू का समय बढ़ा दिया है। अब कर्फ्यू रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक रहेगा। वहीं सभी मार्केट, दुकान, मॉल, मल्टीप्लेक्स रोजाना शाम पांच बजे बंद हो जाएंगे। हालांकि होम डिलिवरी रात नौ बजे तक की जा सकती है। नाइट कर्फ्यू के दौरान सभी तरह की गैर जरूरी गतिविधियों पर रोक रहेगी। यह पाबंदियां अगले आदेशों तक लागू रहेंगी। इससे पहले नाइट कर्फ्यू रात नौ से सुबह पांच बजे तक रहता था। पंजाब राजभवन में प्रशासक वीपी सिंह बदनौर की अध्यक्षता में हुई कोविड वार रूम मीटिंग में यह निर्णय लिया गया। पंजाब ने कई दिन पहले से यह आदेश जारी कर रखे हैं।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.