

RGA news
लुधियाना में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई।
लुधियाना में सड़क हादसों में एक व्यक्ति की माैत हो गई। जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए उसे पीजीआइ चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
लुधियाना, लुधियाना में सड़क हादसों में एक व्यक्ति की माैत हो गई। जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए उसे पीजीआइ चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया। संबंधित थानों की पुलिस अब आरोपित वाहन चालकों पर केस दर्ज करके उनकी तलाश में जुट गई है। मिलर गंज इलाके में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। थाना डिवीजन नंबर 6 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए शव गृह में रखवा दिया है। हवलदार जगमीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने जेटा कार नंबर पीबी11बीएल 7905 के अज्ञात चालक पर केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है। घटना बुधवार शाम 8 बजे की है, उक्त व्यक्ति ढोलेवाल पुल से पीछे मिलर गंज इलाके में रोड पार कर रहा था कि उसी समय उक्त कार ने उसे जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक कार समेत फरार हो गया।
उधर, गिल नहर पुल के पास घोड़ा ट्राला की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार गंंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए उसे चंडीगढ़ पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना शिमला पुरी पुलिस ने सूरज नगर की गली नंबर 6 निवासी बलकार सिंह की शिकायत पर गुरदासपुर के गांव बसूआ निवासी सुच्चा मसीह के खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि 9 जून की शाम 8 बजे वो अपने मोटरसाइकिल पर गिल नहर पुल की और जा रहा था कि उसी दौरान आरोपित ने लापरवाही से अपने घोड़ा ट्राला से उसे टक्कर मार कर घायल कर दिया।