RGA news
प्रदेश में एक बार फिर तीन सौ पार जाएंगी सीट: महेंद्र सिंह
जलशक्ति मंत्री ने यमुना पर बन रहे तटबंध कार्य को जल्द पूरा करने का दिया निर्देशबांकेबिहारी के दर्शन कर की देश को कोरोना से मुक्त करने की प्रार्थना
वृंदावन: प्रदेश के जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि वर्ष 2022 के चुनाव में भाजपा प्रदेश में एक बार फिर तीन सौ से अधिक सीट जीतेगी। जलशक्ति मंत्री ने यमुना किनारे बाढ़ बचाव कार्य के लिए बनाए जा रहे तटबंध का निरीक्षण किया। कहा, एसटीपी निर्माण होने के बाद यमुना में गिर रहे नाले पूरी तरह बंद हो जाएंगे।
मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नेतृत्व में लगातार विकास काम किए जा रहे हैं। 2022 में प्रदेश में होने वाले चुनाव में पार्टी तीन सौ से अधिक सीट हासिल करेगी। यमुना में गिर रहे नालों के सवाल पर कहा, इसके लिए एसटीपी बनाई जा रही है। जल्द सारे नाले बंद कर दिए जाएंगे। मथुरा और वृंदावन के चहुंमुखी विकास को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संकल्पित हैं।
जलशक्ति मंत्री शुक्रवार को करीब साढ़े दस बजे ठा. बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे। यहां दर्शन करने के बाद देवराहा बाबा आश्रम और बिहार घाट के पास यमुना किनारे बन रहे तटबंध का निरीक्षण किया। बाढ़ से बचाव को बनवाए जा रहे तटबंध के निर्माण की प्रक्रिया और काम की गति के बारे में विभागीय अधिकारियों के साथ चर्चा कर मानसून से पहले अधिक से अधिक काम पूरा करने के निर्देश दिए। बांकेबिहारीजी से कोरोना से मुक्ति दिलाने की प्रार्थना की। विधायक कारिदा सिंह, पूर्व चैयरमैन मुकेश गौतम समेत अनेक लोग मौजूद रहे। धर्मरक्षा संघ ने दिया ज्ञापन:
धर्म रक्षा संघ के प्रतिनिधि मंडल ने जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह से मुलाकात कर रिवरफ्रंट निर्माण, स्वच्छ एवं निर्मल यमुना की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। इसमें पूर्ववर्ती सरकार की रिवरफ्रंट योजना को एक बार फिर शुरू करवाने की मांग की गई। मंत्री ने मंडलायुक्त से वार्ता कर काम शुरू करवाने का भरोसा दिया।कोसी नाले को पूरी तरह बंद कराने की मांग भी की गई। संयोजक आचार्य बद्रीश, महंत मोहिनी बिहारी शरण, राष्ट्रीय प्रभारी महामंडलेश्वर स्वामी रूद्रदेवानंद, महामंत्री श्रीदास प्रजापति, रविकांत गौतम, भुवनेश शर्मा, विकास पंडित, विवेक गौतम मौजूद रहे।