

RGA news
मेरठ और आसपास के जिलों में उपचुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो चुकी है।
मेरठ में ग्राम पंचायत चुनाव के दौरान खाली रह गए पदों के लिए शनिवार को मतदान शुरू हो गया। धीरे-धीरे मतदाता पोलिंग बूथ पर पहुंच रहे हैं। हालांकि आज मौसम भी मतदान में खलल डाल सकता है क्योंकि बारिश होने की संभावना है। कुछ जिलों में वोटिंग हो रही है।
मेरठ ग्राम पंचायत चुनाव के दौरान खाली रह गए पदों के लिए मेरठ और आसपास के जिलों शनिवार को मतदान शुरू हो गया। धीरे-धीरे मतदाता पोलिंग बूथ पर पहुंच रहे हैं। हालांकि आज मौसम भी मतदान में खलल डाल सकता है क्योंकि बारिश होने की संभावना है। बागपत में बिनौली गांव के प्राथमिक विद्यालय में बूथ पर सुबह से ही मतदाता आने लगे और बाहर तैनात पुलिस बल तैनात किया गया है। यहां ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए डाले जा रहे वोट। वहीं बुलंदशहर जनपद में 3 ग्राम प्रधान व 278 पंचायत सदस्यों के उपचुनाव को मतदान 118 बूथों पर शुरू हुआ। जिले में सुबह 9:00 बजे तक 15.49 फ़ीसद तक मतदान हो चुका था। बागपत में 90 ग्राम पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 11 बजे तक 27 फीसद मतदान हो चुका है। बुलंदशहर जनपद में 33.38 फ़ीसद हुआ मतदान। शामली में दोपहर तीन बजे तक 60.98% मतदान और बुलंदशहर जनपद में 56.98 फ़ीसद हुआ मतदान।
मेरठ में 45 फीसद मतदान
मेरठ के मवाना ब्लाक अंतर्गत गांव भैंसा, बातनौर व फिटकरी में ग्राम पंचायत सदस्यों के रिक्त पदों पर चुनाव के लिए शनिवार सुबह सात बजे मतदान पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के आरंभ हो गया था। मवाना ब्लाक में उक्त तीनों गांवों के 17 वार्डों में ग्राम पंचायत सदस्य पदों पर सदस्यों के चुनाव के लिए शनिवार को मतदान का दिन था। इन वार्डों में 13 बूथों पर मतदान सुबह सात बजे मतदान आरंभ हो गया। 43 उम्मीदवार चुनाव में भाग्य आजमा रहे हैं। गांव भैंसा में सुबह के लिए मतदाताओं की भीड़ कम ही थी, लेकिन आठ बजे के बाद लाइन लगनी शुरू हो गई थी। गांव भैसा के अलावा गांव फिटकरी व फलावदा के गांव बातनौर में भी मतदान सुबह निर्धारित समय पर आरंभ हो गया। बारिश के कारण सुबह मतदाताओं की भीड़ कम रही, लेकिन मौसम साफ होने पर मतदाताओं की भीड़ लगने लगी। मतदान शाम पांच बजे तक चलेगा। एडीओ प्रदीप शर्मा ने बताया कि मतदान शांति पूर्वक चल रहा है। सुबह नौ बजे तक 10 प्रतिशत मतदान हो चुका था। जब भी बढ़कर यह दोपहर 12 बजे तक 45 फीसद हो गया। हालांकि इस बीच पुलिस के कड़े बंदोबस्त रहे।
वहीं सहारनपुर के सरसावा मेंविकास खंड क्षेत्र में 13 ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत सदस्य के लिए मतदान प्रारंभ हुआ। लोग बूथों की ओर बढ़ रहे हैं। गागलहेड़ी के दिनारपुर में पंचायत सदस्यों के लिए हो रहे मतदान में मतदाताओं की प्रातः से ही लाइन लगी। बरसात ने मतदान की रफ्तार धीमी की।
शाम छह बजे तक वोटिंग
ग्राम पंचायत चुनाव के दौरान खाली रह गए ग्राम पंचायत सदस्य, प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य के पदों पर आज मतदान होगा। शुक्रवार को विकास खंडों से मतदान की प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना कर दिया था। शनिवार की सुबह सात बजे मतदान शुरू होगा और शाम छह बजे तक चलेगा। उधर, मतदेय स्थलों पर पहले ही मतदान संपन्न कराने की पूरी तैयारी कर ली गई है। इसके अलावा गांवों में ग्राम पंचायत सदस्य के प्रत्याशी अपनी जीत पक्की करने के लिए देर रात तक जुटे रहे थे।
14 को होगी मतगणना
प्रधान पद पर अधिक ध्यान होने के कारण इस बार ग्राम पंचायत सदस्य, प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य के 2028 पद खाली रह गए थे। खाली पद रह जाने के कारण जनपद की 186 ग्राम पंचायतों का गठन नहीं हो सका और प्रधान भी शपथ नहीं ले सके थे। सीडीओ शशांक चौधरी ने बताया कि उपचुनाव के लिए होने वाले मतदान की सभी तैयारियों को पूरा कर पोलिंग पार्टियों को रवाना कर दिया था। 14 जून को मतगणना होगी।
पोलिंग पार्टियों में 400 कर्मी शामिल
पोलिंग पार्टियों में सौ पीठासीन अधिकारी, सौ मतदान अधिकारी प्रथम, सौ मतदान कर्मी द्वितीय और सौ मतदान कर्मी तृतीय शामिल है। कुल 72 मतदेय स्थलों पर 99 पदों के लिए मतदान होगा।