![harshita's picture harshita's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-2585-1622647100.jpg?itok=uOzLfLx7)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/12_06_2021-congresspresident_21730528_135826613.jpg)
RGA news
पार्टी कार्यालय में नए पांचों अध्यक्षों के साथ बैठक करते पार्टी अध्यक्ष सुभाष चावला।
चंडीगढ़ कांग्रेस ने अपने 5 जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। चंडीगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद सुभाष चावला ने नए सिरे से जिलों के अध्यक्षों की घोषणा की है। यह भी जानकारी मिली है कि अगले सप्ताह प्रदेश कार्यकारिणी का भी गठन कर दिया जाएगा
चंडीगढ़,चंडीगढ़ कांग्रेस ने अपने 5 जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। चंडीगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद सुभाष चावला ने नए सिरे से जिलों के अध्यक्षों की घोषणा की है। यह भी जानकारी मिली है कि अगले सप्ताह प्रदेश कार्यकारिणी का भी गठन कर दिया जाएगा। जो 5 जिला अध्यक्ष बनाए गए हैं उनमें रामेश्वर गिरी, जसवीर सिंह बंटी, जीत सिंह, दविंदर गुप्ता और राजीव मोदगिल का नाम शामिल है। जिनके नामों की मंजूरी पार्टी प्रभारी हरीश रावत ने दी है।
शनिवार दोपहर को प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चावला सेक्टर-35 पार्टी कार्यालय में पांचों जिला अध्यक्षों की बैठक बुलाई है। पांचों जिला अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल के करीबी हैं। पांचों जिला अध्यक्षों को कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चावला ने बधाई दी है। जो जिला अध्यक्ष बनाए गए हैं, उनमें जसवीर सिंह बंटी पहले भी ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर रहे हैं। रमेश्वर गिरी मनीमाजरा के सीनियर नेता हैं, उन्हें जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर मनीमाजरा के पार्टी कार्यकर्ताओं ने आभार व्यक्त किया है।
पांचों जिला अध्यक्ष बनाने में पार्टी ने जातीय समीकरण पर भी ध्यान दिया है। सभी जाति समुदाय के लोगों को खुश करने का प्रयास किया गया है। इससे पहले चार जिला अध्यक्ष बनाए जाते थे, लेकिन इस बार एक जिला बढ़ा दिया गया है। अब यह पांचों जिला अध्यक्ष अपनी कार्यकारिणी का गठन करेंगे। आने वाले नगर निगम चुनाव को देखते हुए इन जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। जिन पर पार्टी को फिर से बहुमत दिलवाने की जिम्मेदारी होगी।
कांग्रेस प्रवक्ता हरमेल केसरी ने कहा है कि पांचों जिला अध्यक्षों की नियुक्ति करने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। 4 माह पहले ही सुभाष चावला को चंडीगढ़ कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया था। प्रदीप छाबड़ा को हटाकर सुभाष चावला को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। तब से पूर्व अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा भी नाराज हैं। जिन्हें प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में नहीं बुलाया जा रहा है। वह भी नाराजगी जाहिर करते हुए पार्टी प्रभारी हरीश रावत को पत्र लिख चुके हैं।