Aaj Ka Panchang: पढ़ें 13 जून 2021 का पंचांग, रंभा तीज आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Praveen Upadhayay's picture

RGAन्यूज़

Aaj Ka Panchang: पढ़ें 13 जून 2021 का पंचांग, रंभा तीज आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang आज ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है। आज 13 जून 2021 और दिन रविवार है। आज के दिन रंभा तीज व्रत है। इस दिन भगवान शिव माता पार्वती और माता लक्ष्मी की विधि विधान से पूजा की जाती है

Aaj Ka Panchang: हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, आज ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है। आज 13 जून 2021 और दिन रविवार है। आज के दिन रंभा तीज व्रत है। इस दिन भगवान शिव, माता पार्वती और माता लक्ष्मी की विधि विधान से पूजा की जाती है। इस तिथि को अप्सरा रंभा ने व्रत किया था, इसलिए इसे रंभा तीज के नाम से जानते हैं। आज की तिथि को ही राजस्थान के शूरवीर महाराणा प्रताप का जन्म हुआ था, इसलिए आज पूरे देश में महाराणा प्रताप जयंती मनाई जा रही है। आज शाम को रवि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

आज का पंचांग

दिन: रविवार, ज्येष्ठ मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का राहुकाल: शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।

विशेष: श्री महाराणा प्रताप जयंती।

आज का पर्व एवं त्योहार: रंभा व्रत।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 05 बजकर 23 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को 07 बजकर 20 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज का चंद्रोदय सुबह 07 बजकर 31 मिनट पर हुआ है। चंद्र के अस्त का समय आज रात 09 बजकर 57 मिनट पर है।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: आज दिन में 11 बजकर 53 मिनट से दोपहर 12 बजकर 49 मिनट तक।

रवि योग: आज शाम 07 बजकर 01 मिनट से अगले दिन प्रात: 05 बजकर 23 मिनट तक।

रवि पुष्य योग: आज शाम 07 बजकर 01 मिनट से अगले दिन प्रात: 05 बजकर 23 मिनट तक।

सर्वार्थ सिद्धि योग: आज शाम 07 बजकर 01 मिनट से अगले दिन प्रात: 05 बजकर 23 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 41 मिनट से दोपहर 03 बजकर 37 मिनट तक।

अमृत काल: आज शाम 04 बजकर 24 मिनट से शाम 06 बजकर 09 मिनट तक।

आज ज्येष्ठ शुक्ल तृतीया है। आज रविवार के दिन सूर्य देव को जल में लाल पुष्प, चंदन और अक्षत् मिलाकर अर्पित करना चाहिए। सूर्य देव के मंत्रों का जाप करना अत्यंत कल्याणकारी माना जाता है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.