
RGA न्यूज बरेली
नेहरू युवा केंद्र पर आयोजित प्रेस वार्ता में यूथ कांग्रेस की ओर से 22 मार्च को शुरू हो रही पदयात्रा की विस्तृत जानकारी यात्रा प्रभारी व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सदस्य मिर्जा अशफाक सकलैनी बरेली लोकसभा प्रभारी महेंद्र सिंह ने दी दोनों नेताओं ने बताया अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल गांधी के आवाहन पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ओमवीर सिंह यादव के नेतृत्व में संविधान बचाओ संदेश पदयात्रा के प्रभारी अखिल भारतीय कांग्रेस के सदस्य मिर्जा अशफाक सकलैनी बरेली लोकसभा प्रभारी महेंद्र सिंह के तत्वधान में 22 मार्च को आंवला के कस्बा सिरौली से शुरुआत की जाएगी जिस में मुख्य रुप से उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, राज्यसभा सांसद माननीय राज बब्बर जी पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम इकबाल शेरवानी पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन जी अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह प्रदेश अध्यक्ष माननीय ओमबीर सिंह मिर्जा स्पार्क सकलैनी लोकसभा प्रभारी महेंद्र सिंह आदि नेतागण यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह जानकारी यूथ कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी कौशल पंडित ने दी।