इलाहाबाद हाई कोर्ट:- न्यायमूर्ति संजय यादव आज राजभवन में लेंगे इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ

harshita's picture

RGA news

इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजय यादव

 राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजय यादव को यहीं मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है। केंद्रीय विधि मंत्रालय की ओर से बीते गुरुवार को जारी अधिसूचना के बाद वह नियुक्ति शपथ ग्रहण और कार्यभार संभालने की तिथि से प्रभावी होगी

लखनऊ, इलाहाबाद हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजय यादव रविवार को राजभवन में मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ लेंगे। राजभवन में दिन में 12 बजे राज्यपाल आनंदीबेन पटेल उनको पद तथा गोपनियता की शपथ दिलाएंगी। इससे पहले वह 14 अप्रैल से कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में काम कर रहे थे।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजय यादव को यहीं मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है। केंद्रीय विधि मंत्रालय की ओर से बीते गुरुवार को जारी अधिसूचना के बाद वह नियुक्ति शपथ ग्रहण और कार्यभार संभालने की तिथि से प्रभावी होगी। उनका कार्यकाल 13 दिन का ही है। वह 25 जून 2021 को रिटायर होंगे

इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजय यादव का जन्म 26 जून 1961 को हुआ है। वह 25 अगस्त 1986 में अधिवक्ता के रूप में पंजीकृत हुए। उन्होंने जबलपुर हाईकोर्ट में सिविल, रेवेन्यू के साथ संवैधानिक मामलों में वकालत की। उन्होंने मार्च 1999 से अक्टूबर 2005 तक सरकारी अधिवक्ता के रूप में काम किया। संजय यादव मध्य प्रदेश के डिप्टी एडवोकेट जनरल भी रहे।

दो मार्च 2007 को वह मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के अपर न्यायाधीश नियुक्त हुए और जनवरी 2010 में स्थायी जज बने। वह दो बार मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश भी रहे। आठ जनवरी 2021 को वह मध्य प्रदेश हाईकोर्ट से स्थानांतरित होकर इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीश बने। इसके बाद यहां 14 अप्रैल से वह कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के पद पर कार्य कर रहे हैं। इलाहाबाद हाईकोर्ट में उनकी मुख्या न्यायाधीश के पद पर नियुक्ति संबंधी अधिसूचना अपर सचिव विधि एवं न्याय राजिंदर कश्यप ने जारी की है। 

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.