RGA news
शहर में सामाजिक संस्थाओं द्वारा लगातार स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। यह भी एक तरह से पर्यावरण संरक्षण के लिए किया जा रहा
जबलपुर: शहर में सामाजिक संस्थाओं द्वारा लगातार स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। यह भी एक तरह से पर्यावरण संरक्षण के लिए किया जा रहा है। इसमें सामाजिक संस्थाएं सक्रिय होकर कार्य कर रही हैं, उनकी सक्रियता को देखते हुए अन्य लोग भी उनसे जुड़कर उनके साथ कार्य कर रहे हैं। स्वच्छता अियान ही है जो कोरोना के कारण लगे जनता कर्फ्यू के बावजूद भी चलता रहे हैं।
इसमें लोगों ने पर्यावरण संरक्षण के साथ ही लोगों के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए भी कार्य करना पसंद किया। शहर में संक्रमण दर कम हो गई है और यही वजह है कि एक फिर सामाजिक संस्थाएं अपने पुराने दायित्वों को पूरा करते हुए शहर के विभिन्न इलाकों में स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। वॉक एंड क्लीन परिवार के सभी सदस्यों व साई कालोनी संजीवनी नगर के नागरिकों के द्वारा साई कालोनी वॉक एंड क्लीन पार्क में स्वच्छता अभियान चलाया गया। सभी के द्वारा श्रमदान कर गाजर घास का उन्मूलन किया गया व निशांत बाजपेई, मदन दुबे के नेतृत्व में जामुन का पौधा रोपा गया। स्वच्छता अभियान का नेतृत्व पवन इंगवासिया प्रकाश अवस्थी, राम सोंधिया, राजेन्द्र तिवारी, विवेक अहिरवार, कुलदीप करण, अक्षय शुक्ला द्वारा किया गया। वॉक एंड क्लीन संस्था द्वारा शहर के उद्यानों को भी साफ करने का कार्य पहले किया जा चुका है। शहर के विभिन्न उद्यानों की स्वच्छता के लिए संस्था द्वारा काफी कार्य किए गए हैं। संस्था को इस कार्य के लिए स्थानीय लोगों का भी काफी अधिक सहयोग मिल रहा है।