शिक्षिका पत्नी का बाल पकड़कर घसीटता रहा पति, थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट

harshita's picture

RGA news

आहत महिला की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

बिलासपुर:सिविल लाइन क्षेत्र के पारिजात हाइट्स में ट्यूशन पढ़ाने वाली शिक्षिका महिला के पति ने बेरहमी से पिटाई कर दी और बाल पकड़ कर घसीटने लगा। आहत महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। सिविल लाइन पुलिस के अनुसार रितु सिंह ठाकुर नेहरू नगर के पारिजात हाइट्स में रहती हैं। वह अपने घर में ही कोचिंग क्लास चलाती हैं। शनिवार की रात करीब 9 बजे उनके पति निशु सिंह ठाकुर शराब के नशे में घर पहुंचा। इस दौरान वह खाना लेकर भी आया था।

इस दौरान महिला के पति घर में व्यापार विहार में रहने वाले परिचितों से बात कर रहे थे। इस दौरान पति निशु सिंह गाली-गलौज कर रहा था और गुस्से में था। दूसरे लोगों के गुस्से में आकर वह अपनी पत्नी से गाली-गलौज करते हुए धमकी देने लगा। इस बीच पत्नी खाना निकाल कर लाई, तब उन्होंने खाने की थाली को पत्नी रितु सिंह के ऊपर फेंक दिया। इसके बाद भी पति की हरकतों को देखकर वह चुप थीं तो महिला के माता-पिता के नाम से गाली-गलौज करने लगा।

फिर अचानक अपनी पत्नी को थप्पड़ मारने लगा। इस बीच उनका बाल पकड़कर घसीटने लगा और ड्रेसिंग टेबल में उन्हें पटक दिया। कांच टूटने से महिला आहत हो गई। इस दौरान पति ने उनका गला दबा दिया और मारपीट करने लगा। इससे महिला जख्मी हो गई। आहत महिला रोती हुई बाहर निकली। फिर परिचितों को इस घटना की जानकारी दी। बाद में वह इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंची। उनकी रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपित पति निशु सिंह ठाकुर के खिलाफ धारा 294, 323, 506 के तहत अपराध दर्ज कर लिया 

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.