पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के बाद कई दिग्गजों ने छोड़ा कांग्रेस का साथ, शाहजहांपुर पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव, चढ़ा सियासी पारा

harshita's picture

RGA news

पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के बाद कई दिग्गजों ने छोड़ा कांग्रेस का साथ

पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा ज्वाइन करने के बाद शाहजहां में सियासी हलचल तेज हो गई है।पूर्व केंद्रीय मंत्री के बाद जहां कई कांग्रेसी इस्तीफा दे रहे है।वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम के आने से सियासी पारा चढ़ गया ह

बरेली, पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा ज्वाइन करने के बाद शाहजहां में सियासी हलचल तेज हो गई है।पूर्व केंद्रीय मंत्री के बाद जहां कई कांग्रेसी इस्तीफा दे रहे है।वहीं इसी हलचल को देखते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम के आने से सियासी पारा चढ़ गया है।पार्टी को मजबूत करने आए राष्ट्रीय प्रभारी का स्वागत प्रदेश महासचिव कुमुद गंगवार, प्रदेश सचिव अनूप वर्मा, पूर्व विधायक धीरेंद्र प्रसाद, एआईसीसी मेंबर राम नाथ बघेला, जगदीश कुशवाहा, जिला पंचायत सदस्य जगदीश गंगवार, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सावित्री शर्मा ने किया।इसके बाद 35 लोगों ने कांग्रेस का दामन थाामा

शाहजहांपुर में नए सदस्यों ने थामा कांग्रेस का दामन

इस दौरान महानगर अध्यक्ष सुनीता सिंह सेवा दल के अध्यक्ष अश्वनी द्विवेदी, विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रमोद पांडे, राकेश मिश्रा, कृष्ण विनोद मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष व प्रभारी संगठन अतित कुमार बागी, गायत्री प्रकाश अवस्थी, दलपत सिंह, राकेश मिश्रा एडवोकेट प्रमोद मिश्रा पवन सिंह सनूप मौर्य अवनीश गंगवार, सत्येंद्र त्रिवेदी, सियाराम जाटव, शैलेंद्र अवस्थी, रऊफ खान, गिरीश चंद्र मिश्रा, नागेश्वर कश्यप राजेंद्र प्रसाद कुशवाहा, ओमपाल यादव, विनय श्रीवास्तव, ददरौल ब्लॉक अध्यक्ष कृष्ण बाबू कश्यप, सरदार गुरजीत सिंह, अरुण मिश्रा एसएसयूआइ के पूर्व अध्यक्ष इरफान, पवन मिश्रा राम प्रकाश दीक्षित, निरंजन गर्ग्र जिला प्रवक्ता मुजीब उर रहमान खान, पूर्व शहर अध्यक्ष तस्लीम अली खान, गौरव त्रिपाठी, पीसीसी मेंबर हरभजन सिंह दुआ, कुसुमलता कठेरिया आदि ने कांग्रेस में अास्था जताते हुए अजय विक्रम सिंह समेत नए सदस्यों को सदस्यता दिलायी।

कौशल मिश्रा, भूपेंद्र सिंह समेत कांग्रेसी दिग्गजों ने दिया इस्तीफा

पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के भाजपा में जाने के बाद पूर्व जिलाध्यक्ष कौशल मिश्रा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सदस्य विनीत मिश्र एवं पूर्व पीसीसी सदस्य व जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भन्नू ने भी कांग्रस से इस्तीफा दे दिया है। साथ में बड़ी संख्या में लोगों ने त्यागपत्र दे दियास। इस दौरान कौशल मिश्रा ने कहा कि जितिन प्रसाद जिले के लोगों का पारिवारिक नाता रहा है। उनके प्रति कार्यकर्ताओं की पूरी आस्था है। विनीत मिश्रा ने भी यही उद्गार व्यक्त किए। इसी तरह विनय शर्मा, दिनेश द्विवेदी, अमित सिंह, अमित पांडेय, कृष्णकांत, सुनील कुमार, रवि शुक्ला, ललित कुमार, सुनील द्विवेदी, हरेंद्र शुक्ला, शरीफ उल्लां खां, उमेश शुक्ला आदि करीब 50 लोगों ने काग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है।

पूर्व प्रदेश सचिव विश्वदीप अवस्थी ने दिया त्यागपत्र

युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विश्वदीप अवस्थी ने भी कांग्रेस से किनारा कर लिया। उन्होंने कांग्रेस पर ब्राह्मण समाज की उपेक्षा का अारोप लगाया हे। कहा कि पत्नी संगीता देवी उत्तर प्रदेश राज्य औद्यानिक सहकारी विपणन संघ में अध्यक्ष का दर्जा मिलने के बावजूद कांग्रेस को नहीं छोड़ा। लेकिन ब्राहमण समाज की उपेक्षा पर त्यागपत्र देना पड़ रहा है। उनके साथ कांग्रेस जिला महासचिव चिरजीव शुक्ला, जिला सचिव सुशील शुक्ला, तिलहर ब्लाक प्रभारी अनुज द्विवेदी, जिला सचिव दिनेश द्विवेदी, बंडा अध्यक्ष अनुज शर्मा ने इस्तीफा दे दिया है।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.