![harshita's picture harshita's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-2585-1622647100.jpg?itok=uOzLfLx7)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/15_06_2021-aaj_ka_rashifal_21738808.jpg)
RGA न्यूज़
ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा के मुताबिक आज मेष, वृषभ, सिंह, कन्या, वृश्चिक वालों पर चंद्रमा अपनी कृपा की बरसात करेगा। आज चंद्रमा कर्क राशि में गतिशील है जो कि बरेली की राशि से तृतीय भाव में है। ज्योतिष के अनुसार तृतीय भाव का चंद्रमा यश वैभव धनसंपदा और उन्नति कारक होता है। कृषि आयुर्वेद मेडिसिन सोना से जुड़े व्यापारियों के लिए चंद्रमा फायदेमंद होगा
आज का राशिफल आज चंद्रमा कर्क राशि में गतिशील है जो कि बरेली की राशि से तृतीय भाव में है। ज्योतिष के अनुसार तृतीय भाव का चंद्रमा यश, वैभव, धनसंपदा और उन्नति कारक होता है। ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा के मुताबिक कृषि, आयुर्वेद, मेडिसिन, सोना आदि से जुड़े व्यापारियों के लिए चंद्रमा फायदेमंद होगा। खास करके मध्यम और निम्न वर्ग के लोगों को चंद्रमा विशेष लाभ देगा। आज मेष, वृषभ, सिंह, कन्या, वृश्चिक राशि के जातकों पर चंद्रमा अपनी कृपा की बरसात करेगा। आज भूमि, सोना, ताँबा, मेडिकल इत्यादि सामान खरीदना लाभकारी रहेगा।आर्थिक उन्नति के लिए हनुमान जी पर चोला चढ़ाएं, पंचमुखी दीपक तिल के तेल का जलाएं, हनुमान चालीसा का पाठ करें। रोग शांति के लिए लाल वस्त्र पहने, लाल वस्तुओं को दान करें, कन्याओं को केले का फल अवश्य दान करें।
आज का पंचांग
विक्रमी संवत - 2078
शाके - 1943
मास - ज्येष्ठ मास ,शुक्ल पक्ष
दिन - मंगलवार
तिथि - पंचमी तिथि
नक्षत्र- अश्लेषा नक्षत्र
योग - व्याघात योग प्रातः 8:21 तक उपरांत हर्षण योग
करण - बव करण
शुभ कार्य का समय
चर लाभ अमृत का चौघड़िया प्रातः 8:44 से मध्यान्ह 1:57 तक
शुभ का चौघड़िया मध्यान्ह 3:41 से शाम 5:25 तक
लाभ का चौघड़िया रात्रि 8:25 से 9:41 तक
आज का राशिफल
मेष-किसी बात को लेकर उलझन हो सकती है। महिला वर्ग से लाभ होगा। वित्तीय निवेश के योजना बना सकते हैं। कर्ज देते समय बेहद सावधान रहें। जोखिम से जुड़े कार्यों के दौरान सतर्क रहना होगा। आप यात्रा को टालें। धर्म-कर्म की ओर रूझान रहेगा। सेहत में उतार-चढ़ाव हो सकता है। किसी से मतभेद सामने आ सकते हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें। अकस्मात नए खर्च के सामने आने से परेशान हो सकते हैं। कारोबारियों को लाभ होगा। छात्र प्रसन्न रहेंगे।
वृषभ
आज ज्यादातर काम पूरे नहीं होने से तनाव बढ़ सकता है। धैर्य रखना होगा। परिवार के किसी सदस्य से विवाद होने की आशंका है। जीवनसाथी से मधुरता रहेगी। तबियत बिगड़ सकती है। फील्ड में काम करने वाले सतर्क रहें। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। खानपान का ध्यान रखें। पारिवारिक कार्यों के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। कर्ज की रकम फिलहाल वापस नहीं मिलेगी। उधार लेने से बचें। माता-पिता की सेवा करें। प्रभु की आराधना में मन लगेगा।
मिथुन
आपको सफलता मिलेगी। आपकाे किस्मत का साथ मिलेगा। आपके ज्यादातर काम पूरे हो जाने से आप बेहद सकारात्मक महसूस करेंगे। जीवनसाथी के यात्रा पर जा सकते हैं। प्रसन्नता रहेगी। बच्चों के साथ समय बिताएंगे। व्यवसाय अच्छा चलेगा। सेहत का ध्यान रखना होगा। वाणी पर काबू रखें। किसी विवाद का हिस्सा बनने से बचें। उधार की रकम वापस मिलेगी। तनावरहित रहेंगे। युवा वर्ग को लाभ होगा। निवेश के प्रस्ताव मिलेंगे। शुभ सूचना मिल सकती है।
कर्क
दिन बेहद खुशनुमा रहेगा। आपको अपने काम में बेहतरीन कामयाबी मिलेगी। आप लगातार सफलता हासिल करेंगे। प्रभु की आराधना करें। कारोबार ठीक चलेगा। नई जानकारी मिलेगी। आपकी सभी समस्या का समाधान मिलेगा। व्यवसाय अच्छा चलेगा। अकस्मात धनलाभ होने की संभावना है। किस्मत का साथ रहेगा। छोटी यात्रा कर सकते हैं। धर्म-कर्म में मन लगेगा। दफ्तर का माहौल सामान्य रहेगा। छात्रों को अधिक मेहनत करनी होगी। सेहत ठीक रहेगी। जीवन में नयापन महसूस करेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद लें।
सिंह
आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। जोखिम से जुड़े कार्यों को टालें। निवेश के प्रस्ताव मिलेंगे। तनाव लेने से बचें। किसी विवाद के चलते आपका मन विचलित रहेगा। कानूनी मामले आगे बढ़ेंगे। नशापान से बचें। आज आपको खुशखबरी मिल सकती है। युवाओं की समस्या का समाधान होगा। ऑफिस में किसी सहयोगी से मतभेद हो सकते हैं। शत्रु सक्रिय रहेंगे। खानपान का ध्यान रखें। जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा। खर्च ज्यादा हो सकता है।
कन्या
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। सामाजिक कार्यों की जिम्मेदारी मिलेगी। मित्रों और रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। आप यात्रा कर सकते हैं। धन लाभ होगा। कर्ज की रकम वापस मिलेगी। अचल संपत्ति खरीदने पर विचार कर सकते हैं। किसी भी दस्तावेज में दस्तखत करते समय अच्छी तरह जांच पड़ताल करें। कैरियर से जुड़ी खुशखबरी मिलेगी। संतान पक्ष बेहद खुश रहेगी। स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव बना रहेगा। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। लेनदेन करते समय सतर्क रहें। तनाव दूर हो सकता है।
तुला
आज आपके लिए बेहद अच्छा रहेगा। कारोबार आगे बढ़ेगा। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। पूर्व के निवेश से लाभ होगा। खानपान का ध्यान रखें। सेहत बिगड़ सकती है। यात्रा पर जा सकते हैं। व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए नई योजना बनाएंगे। रिश्तेदारों की ओर से शुभ सूचना मिलेगी। जोखिम न लें। किसी काम को नहीं टालें। आलस्य करने से बचें। दिनचर्या में परिवर्तन लाना जरूरी होगा। छात्रों की समस्या का समाधान होगा। सावधानी से बातचीत करें।
वृश्चिक
किसी बात को लेकर परेशान हो सकते हैं, लेकिन यह परेशानी दूर हो जाएगी। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। भौतिक संसाधन जुटा सकते हैं। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। किसी बुद्धिजीवी से मुलाकात होगी। जीवन को नई दिशा मिलेगी। कैरियर से जुड़े काम सफल रहेंगे। धार्मिक कार्यों का हिस्सा बनेंगे। मन सकारात्मक रहेगा। किसी से विवाद न करें। कर्ज देने से बचें। कानूनी मामले लंबित रहेंगे। सेहत ठीक रहेगी। शत्रु पक्ष सक्रिय हो सकता है। किसी की बातों में न आएं।
धनु
आज अचानक नया खर्च सामने आने से आपका बजट प्रभावित होगा। कारोबार की स्थिति सामान्य रहेगी। दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा। जीवनसाथी की मदद से कई कार्य पूरे होंगे। सामाजिक रूप से सराहना होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। धन लाभ होगा। निवेश करने का विचार फिलहाल त्याग दें। परिवार के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। ईश्वर की आराधना करेंगे। बुजुर्गों की सेवा करें। जरूरतमंदों की मदद करें। वाहन चलाते समय सतर्क रहें। सेहत ठीक रहेगी।कुसंगति से बचें।
मकर
आज ज्यादा व्यस्तता रहेगी। धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। जीवनसाथी के साथ मतभेद दूर होंगे। संतान पक्ष से शुभ सूचना मिलेगी। आपको जोखिम से जुड़े कार्यों को करने से बचना होगा। युवाओं को कैरियर से जुड़ा लाभ होगा। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। कर्ज देते समय सतर्कता बरतनी होगी। कानूनी मामले आगे बढ़ेंगे। आलस्य न करें। कारोबार अच्छा चलेगा। यात्रा पर जा सकते हैं। बुजुर्गों की सेहत ठीक रहेगी।
कुंभ
आज का दिन अच्छा गुजरेगा। आपकी पुराने मित्रों के अलावा रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। आप अपने परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। धन लाभ होने की संभावना है। अपने कार्य में बढ़ोतरी के लिए प्लान बना सकते हैं। व्यवसाय अच्छा चलेगा, अकस्मात लाभ हो सकता है। जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी। तरक्की के प्रयास सफल होंगे। दफ्तर का माहौल सुखद रहेगा। संतान पक्ष की जरूरत को पूरा करेंगे। सेहत ठीक रहेगी। खानपान का ध्यान रखना होगा। बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा।
मीन
किसी बात को लेकर परेशानी हो सकती है। मित्र वर्ग से लाभ होगा। वित्तीय निवेश की योजना बना सकते हैं। कर्ज देते समय बेहद सावधान रहें। जोखिम से जुड़े कार्यों के दौरान सतर्क रहना होगा। आप यात्रा को टालें। धर्म-कर्म की ओर रुझान रहेगा। सेहत में उतार-चढ़ाव हो सकता है। किसी से मतभेद सामने आ सकते हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें। अकस्मात नए खर्च के सामने आने से परेशान हो सकते हैं। कारोबारियों को लाभ होगा। विद्यार्थी प्रसन्न रहेंगे। युवा वर्ग कोशिश में जुटा रहेगा।