![harshita's picture harshita's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-2585-1622647100.jpg?itok=uOzLfLx7)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/IMG-20210611-WA0001_41.jpg)
RGA न्यूज़
कैथल में में खेल मैदान खोलने की अनुमति।
कैथल के खिलाडि़यों के लिए राहत भरी खबर है। कोरोना महामारी की वजह से बंद पड़े खेल मैदानों में अब खिलाड़ी अभ्यास कर सकेंगे। खेल विभाग की तरफ से सभी आउटडोर खेल सेंटर खोलने के निर्देश दिए गए हैं।
कोरोना के कारण करीब डेढ़ महीने से बंद थे जिले भर के खेल सेंटर, कैथल:- खेल विभाग की तरफ से आउटडोर खेल सेंटर खोलने के निर्देश जारी किए जा चुके हैं। टीम गेम में दस खिलाड़ी ही एक समय में अभ्यास कर पाएंगे। फिलहाल इंडोर स्टेडियम बंद ही रखे गए हैं। करीब डेढ़ महीने से खिलाड़ी आनलाइन ही खेलों का अभ्यास कर रहे थे। सोमवार से खिलाड़ियों ने अभ्यास शुरू कर दिया है। अभ्यास के दौरान कोरोना नियमों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। हालांकि इंडोर स्टेडियम बंद होने से खिलाड़ियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। खिलाड़ी लासू, तन्नु, नेहा, राजेश, अमन, विकास ने मांग की है कि जल्द से जल्द इंडोर खेल स्टेडियम भी खोल दिए जाएं। आने वाले समय में विभिन्न खेलों की प्रतियोगिताएं होनी हैं। ऐसे में अगर खिलाड़ी नियमित अभ्यास नहीं कर पाएंगे तो खेलों में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाएंगे। जिला प्रशासन की तरफ से इंडोर स्टेडियमों को वैकल्पिक अस्पताल बनाया हुआ है। हालांकि इनमें एक बार भी कोरोना मरीजों को भर्ती नहीं करना पड़ा। अब अस्पतालों में भी बेड खाली हो रहे हैं। ऐसे में जल्द से जल्द वैकल्पिक अस्पताल को हटाकर खिलाड़ियों के लिए स्टेडियम खोल देना चाहिए। जिले भर में 20 खेलों के करीब 1500 खिलाड़ियों खेलों से जुड़े हुए हैं।
बॉक्स
घर में ही हो रहा था अभ्यास
कोरोना के कारण लगे लाकडाउन से खिलाड़ी घर पर रह कर ही खेलों का अभ्यास कर रहे थे। खेल प्रशिक्षक फोन पर खेलों से संबंधित वीडियो बनाकर भेज देते थे, जिसे देखकर खिलाड़ी अभ्यास करते थे। घर में खिलाड़ी खेलों का सही अभ्यास नहीं कर पा रहे थे।
बाक्स
जिला खेल अधिकारी सतविंद्र गिल ने बताया कि आउटडोर खेल सेंटरों पर कोरोना नियमों का ध्यान रखते हुए अभ्यास शुरू करवा दिया गया है। इंडोर स्टेडियम खोलने को लेकर फिलहाल कोई निर्देश नहीं आए हैं।