सदी का सबसे लंबा चंद्रग्रहण कल आपकी राशि पर डालेगा बड़ा प्रभाव

Praveen Upadhayay's picture

ग्रहण के दिन सूतक लगने के बाद भोजन न करें। सिर्फ छोटे बच्चों, बुजुर्ग, गर्भवती स्त्रियों और रोगियों को इस नियम में छूट है। ...

RGA न्यूज लखनऊ: समूचा विश्व कल लगने वाले सदी के सबसे लंबे सूर्यग्रहण से रूबरू होगा। 27 जुलाई को सदी का सबसे लंबा चंद्रग्रहण कर्क राशि में हो रहा है। यह तीन घंटे 55 मिनट तक का होगा। चंद्रग्रहण 11 बजकर 55 मिनट से शुरू होकर इसका मोक्षकाल 3 बजकर 48 मिनट पर होगा।

आषाढ़ पूर्णिमा की कल की रात विशेष रात है। इस रात खग्रास चंद्रग्रहण लगने वाला है। 104 साल बाद ऐसा समय दोबारा आया है। 27 जुलाई को सदी का सबसे लंबा चंद्रग्रहण अश्लेषा नक्षत्र तथा कर्क राशि में हो रहा है। पूरे देश में इस चंद्रग्रहण को देखा जा सकेगा। गुरु पूर्णिमा भी इसी दिन पड़ रही है। ग्रहण का सूतक लगने से पहले गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाना श्रेष्ठ होता है। मंदिरों में भी ग्रहण का सूतक लगने से पहले आरती व पूजा किए जाने का प्रावधान है। घरों में भी यह पूजा अवश्य की जानी चाहिए।

इस ग्रहण का विभिन्न राशियों पर प्रभाव पडऩा भी स्वाभाविक है। यह प्रभाव सभी राशियों पर समान रूप से नहीं पड़ेगा। इसमें अलग-अलग राशियां अपने तरीकों से चंद्रग्रहण के प्रभाव क्षेत्र में आएंगी। किसी पर यह प्रभाव सकारात्मक होगा तो किसी के लिए थोड़ा कष्टकारी भी हो सकता है।

चंद्रग्रहण मेष और वृषभ राशि के जातकों पर सकारात्मक प्रभाव डालेगा, जबकि अन्य राशियों पर मिलाजुला असर पड़ सकता है। कष्टों का निवारण भी पूर्णत: मुमकिन है। इसके लिए जरूरी है कि हम विभिन्न राशियों पर पड़ रहे चंदग्रहण के प्रभाव को पहले से जान लें ताकि उसके अनुरूप आवश्यक उपाय भी कर सकें।

कैसा रहेगा राशियों पर असर

तुला राशि वालों को दान करने से अच्छे फल की प्राप्ति होती है। मेष और वृषभ राशि पर चंद्रग्रहण का सकारात्मक असर होगा। सिंह, वृश्चिक और मीन राशि पर सामान्य असर होगा। मिथुन, तुला, मकर तथा कुंभ राशि पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव नकारात्मक हो सकता है। इसके अलावा कर्क, धनु और कन्या पर चंद्रग्रहण का प्रभाव मिश्रित रहेगा।

मेष - चंद्र ग्रह का सबसे शुभ प्रभाव मेष राशि पर पड़ेगा। नौकरी और व्यवसाय में सफलता मिलेगी। ऐसा लाभ भी प्राप्त हो सकता है, जिसकी आपको उम्मीद न रही हो।

वृष - चंद्र ग्रहण का कोई अशुभ प्रभाव नहीं पड़ेगा, उल्टे यह आपके लिए शुभ ही साबित होगा। ग्रहण के दौरान आपको सफलता और लाभ प्राप्त होने की उम्मीद है।

मिथुन - मिथुन राशि के जातकों को सावधान रहने की जरूरत है। यह ग्रहण आपके लिए शुभ संकेत लेकर नहीं आ रहा है। धनहानि के योग बने हैं। आर्थिक मामलों में अत्यंत सावधान रहना होगा। जरूरी कामकाज को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है, लेकिन उससे फायदे की उम्मीद ना करें।

कर्क - कर्क राशि के लोग ग्रहण के दौरान किसी आकस्मिक दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं। आपको चोट लग सकती है अथवा किसी और प्रकार का नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसी बड़ी बीमारी का संकेत भी मिल सकता है। वाहन चलाते समय अत्यंत सावधानी बरतें।

सिंह - आपके लिए ग्रहण के संकेत बिलकुल शुभ नहीं हैं। आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है या फिर गृहक्लेश की स्थिति भी पैदा हो सकती है। सवधान रहें और ऐसा कोई काम न करें, जिसमें किसी भी प्रकार का खतरा हो।

कन्या - कन्या राशि के जातकों पर भी ग्रहण का प्रभाव शुभ रहेगा। भाग्य आपके साथ है। आकस्मिक धन लाभ के भी योग हैं। साहस व आत्मविश्वास बढ़ेगा। परिवार का सहयोग और स्नेह मिलेगा।

तुला - तुला राशि के जातकों के लिए ग्रहण शुभ नहीं है। इस दौरान सफलता प्राप्त करने के लिए आपको पहले से ज्यादा मेहनत करनी होगी, लेकिन फिर भी सफलता सुनिश्चित नहीं है। घरेलू जीवन में भी परेशानियां बढ़ सकती हैं। सेहत को लेकर सावधान रहें क्योंकि स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पडऩे की संभावना है।

वृश्चिक - वृश्चिक राशि के जातकों पर भी ग्रहण का प्रभाव अशुभ रहेगा। इस दौरान परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इस बार आवश्यक काम में बेवजह रुकावट आएगी। घर में क्लेश हो सकता है, विवाद की स्थितियों से बचें।

धनु - व्यक्तिगत जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। काम में स्थितियां चुनौतीपूर्ण होंगी। परिश्रम के बावजूद फल नहीं मिलेगा। नौकरी में रुकावटें आएंगी। कानूनी मामलों में भी सावधानी बरतें। मुश्किल में पडऩे की आशंका है।

मकर - इस चंद्रग्रहण का दाम्पत्य जीवन और नौकरी पर अशुभ प्रभाव पड़ सकता है। बिजनेस में भी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपको अत्यधिक सचेत रहने की जरूरत है।

कुंभ - इस चंद्रग्रहण के अशुभ प्रभाव बता रहे हैं कि आपको धन से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं और साथ ही स्वास्थ्य पर भी इसका नकारात्मक असर पड़ सकता है। धन प्राप्ति के लिए आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी।

मीन - चन्द्र ग्रहण का असर नौकरी पर पडऩे का सबसे ज्यादा डर है। अनावश्यक खर्चों में बढ़ोत्तरी होगी। मेहनत करेंगे, लेकिन सफलता नहीं मिलेगी। सावधान रहें और किसी तरह की अप्रिय स्थिति पैदा न होने दें।

दोष निरावण

जिनकी कुंडली में चंद्रग्रहण का दोष है, उन्हें हर पूर्ण सूर्यग्रहण एवं चंद्रग्रहण के समय सूर्य अथवा चंद्रमा से संबंधित वस्तुओं का दान करना चाहिए। इनमें काले तिल, सफेद तिल, काली उड़द एवं गेहूं शामिल हैं। यह ग्रहण आसानी से बिना किसी उपकरण की सहायता से देखा जा सकता है। मत्स्य पुराण के अनुसार किसी अन्य कार्य की जगह ग्रहण काल में ईश्वर की आराधना करनी चाहिए।

पृथ्वी पर ग्रहण का प्रभाव

चंद्रग्रहण के कारण पृथ्वी पर अतिवर्षा होगी। भूस्खलन, बाढ़, भूकंप, समुद्र में तूफान, आंधी जैसी घटनाएं हो सकती हैं। ट्रेन दुर्घटना की आशंका है। ग्रहण के दौरान सूर्य राहु के साथ और चंद्र केतु और मंगल के साथ में मौजूद रहने के कारण लोगों का मन काफी विचलित रहेगा जिसके कारण स्थिर हो कर काम नहीं कर पाएंगे। आपसी द्वेष बढ़ेंगे। चंद्रग्रहण का प्रभाव लोगों के मन को बहुत जल्दी प्रभावित करता तो इस कारण इसका प्रभाव भी सवा महीने पहले से दिखाने लगता और आगे सवा महीने तक रहता।

सूतक काल में करें इन नियमों का पालन

ग्रहण के दिन सूतक लगने के बाद भोजन न करें। सिर्फ छोटे बच्चों, बुजुर्ग, गर्भवती स्त्रियों और रोगियों को इस नियम में छूट है। ग्रहण काल के समय गर्भवती महिलाएं अपने कमरे में बैठकर इष्टदेव के मंत्र पढ़ें और जाप करें।  

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.