हत्याकांड के आरोपितों को पकड़ने के लिए मधुबनी पहुंची मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम, तीन गिरफ्तार

harshita's picture

RGA न्यूज़

हत्याकांड के आरोपितों को पकड़ने के लिए मधुबनी पहुंची मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम। 

 मुंबई के आजाद मैदान थाने में दर्ज है मामला हत्या कर गांव भाग गए थे तीनों आरोपित। मृतक व तीनों आरोपित राजनगर थाना क्षेत्र के महिनाथपुर के रहने वाले। पत्नी से नाजायज संबंध की जानकारी मिलने पर दोस्तों के साथ मिल कर दी हत्या।

राजनगर (मधुबनी),मुंबई के आजाद मैदान थाने में दर्ज एक हत्याकांड के आरोपितों को पकडऩे मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम राजनगर पहुंची। स्थानीय पुलिस के सहयोग से मंगलवार की रात राजनगर थाना क्षेत्र के महिनाथपुर गांव से हत्याकांड के तीन आरोपितों को दबोच लिया। मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम गिरफ्तार आरोपितों को ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई ले जाने के लिए आवश्यक कानूनी प्रक्रिया निपटाने में जुट गई है।

पहले गुमशुदगी, फिर अपहरण का मामला दर्ज :

स्थानीय थानाध्यक्ष अमृत कुमार साह ने बताया कि सीएसटी के आजाद मैदान थाना क्षेत्र निवासी गौरी चौपाल उर्फ गौरी मंडल ने बीते मई माह में आजाद मैदान थाना में अपने पुत्र राजेश मंडल की गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया था। पुलिस को अनुसंधान के दौरान पता चला कि राजनगर थाना क्षेत्र के महिनाथपुर निवासी सुरेंद्र मंडल, रामकुमार सदाय व शंभू सदाय ने मिलकर उनके पुत्र का अपहरण कर लिया है। इसके बाद गौरी चौपाल ने 14 जून को आजाद नगर थाना में इन तीनों के खिलाफ अपने पुत्र के अपहरण की नामजद प्राथमिकी (कांड सं 247/21) दर्ज कराई। बाद में अपहृत युवक का शव पानी टंकी से बरामद होने के बाद यह हत्याकांड में बदल गया।

शव मिलने के बाद हत्याकांड में बदला मामला :

कांड के अनुसंधान में मुंबई क्राइम ब्रांच की छह सदस्यीय टीम मंगलवार को राजनगर पहुंची और स्थानीय पुलिस के साथ थाना क्षेत्र के महिनाथपुर में छापेमारी कर सुरेंद्र मंडल, रामकुमार सदाय व शंभू सदाय को गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी दल में मुंबई क्राइम ब्रांच के एपीआई अमोल माली व महेंद्र पाटिल, हवलदार सिरसाट, पुलिस नाईक विकास व इकबाल ङ्क्षसह एवं कांस्टेबल काले सहित राजनगर थाना के पुलिस पदाधिकारी व जवान शामिल थे।

प्रेम प्रसंग में हुई युवक की हत्या :

महिनाथपुर निवासी राजेश मंडल की हत्या मुंबई में प्रेम प्रसंद में हो गई। जानकारी के अनुसार इसी गांव का सुरेंद्र मंडल अपने परिवार के साथ मुंबई में रहता था। सुरेंद्र मंडल की पत्नी व राजेश मंडल के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी भनक जब सुरेंद्र को लगी तो उसने राजेश को पत्नी से दूर रहने की हिदायत दी, लेकिन दोनों का प्रेम संबंध बदस्तूर जारी रहा। आखिरकार, सुरेंद्र ने अपने दो साथियों राजकुमार सदाय व शंभु सदाय के साथ मिलकर अपराध की योजना बनाई। ये दोनों भी महिनाथपुर के ही रहने वाले हैं और मुंबई में रहते थे। तीनों ने मिलकर राजेश के सिर पर हथौड़ा से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी और शव को पानी टंकी में डाल दिया। घटना को अंजाम देने के दूसरे दिन तीनों ट्रेन पकड़ अपने गांव आ गए।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.