

RGA न्यूज़
पुलिस को हादसे की सूचना नहीं दी गई है। हादसा गुरुवार को सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुआ।
पीलीभीत के पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव उदरहा में स्थित तालाब में नहाते समय दो किशोरों की मौत हो गई। हादसे में मारे गए दोनों किशोर आपस में मैसेरे भाई थे। जिनमें एक किशोर शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र का रहने वाला था
बरेली, पीलीभीत के पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव उदरहा में स्थित तालाब में नहाते समय दो किशोरों की मौत हो गई। हादसे में मारे गए दोनों किशोर आपस में मैसेरे भाई थे। जिनमें एक किशोर शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र का रहने वाला था। वह मेहमानी में अपनी मौसी के घर आया था। हादसे को लेकर गांव में अफरा तफरी मच गई। किशोरों के परिवार में चीत्कार मची हुई है। हालांकि अभी तक पुलिस को हादसे की सूचना नहीं दी गई है। हादसा गुरुवार को सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुआ।
गांव उदरहा निवासी चित्रदेव का पुत्र राजन (12) गुरुवार को पूर्र्वान्ह साढ़े नौ बजे अपने मौसेरे भाई अवनीश (11) पुत्र राजकुमार निवासी गांव पसियापुर थाना बंडा (शाहजहांपुर) के साथ खेलने के लिए खेत पर गया था। वे दोनों खेलते खेलते गांव से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित झबरा तालाब में नहाने लगे। इस दौरान दोनों किशोर गहरे पानी में जाने के कारण डूबने लगे। दोनों किशोरों के शोर मचाने पर आसपास खेतों में मौजूद लोग उन्हें बचाने के लिए दौड़े, लेकिन दोनों किशोर गहरे पानी में डूब गए। इस बीच हादसे की भनक लगते ही किशोरों के स्वजन तथा अन्य ग्रामीण तालाब पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद दोनों किशोरों को बाहर निकाल लिया। लेकिन तब तक दोनों की सांसें थम चुकी थीं। हादसे से काफी देर तक अफरा तफरी का माहौल रहा। किशोरों की मौत सेस्वजन का रो रोकर बुरा हाल है। हादसे की बाबत पुलिस को सूचना नहीं दी गई है। स्वजन के मुताबिक राजन कक्षा नौ तथा अवनीश कक्षा छह का छात्र था। अवनीश कुछ दिन पहले ही मेहमानी में आया था।