कानपुर में भाड़ा बढ़ा रहा लोहे की वस्तुओं की कीमतें, व्यापारियों ने कही ये बात

harshita's picture

RGA न्यूज़

फिलहाल इनमें कोई कमी आने की उम्मीद नहीं है

लोहे से बनी वस्तुओं के भाव इस समय तेजी से बढ़ रहे हैं। शहर में हटिया बाजार में लोहे से बनी वस्तुओं को बेचने वाले कारोबारी परेशान हैं क्योंकि तेजी से कीमतें बढऩे की वजह से ग्राहक खरीदारी में हिचक रहे हैं।

कानपुर, पेट्रोल और डीजल के भाव जिस तरह से तेजी से बढ़ रहे हैं, उसकी वजह से लोहे की वस्तुओं को भाव भी तेजी से बढ़ रहे हैं। इसमें रसोई घर में काम करने में इस्तेमाल किए जाने वाले बर्तन तक शामिल हैं। तवा, कड़ाही, जैसी चीजें वस्तुएं भी 30 से 40 फीसद तक महंगी हो चुकी हैं।

सिर्फ यहीं तक कीमतें नहीं बढ़ रही हैं, कृषि क्षेत्र से इस्तेमाल की जाने वाली वस्तुओं पर भी असर नजर आ रहा है। लोहे से बनी वस्तुओं के भाव इस समय तेजी से बढ़ रहे हैं। शहर में हटिया बाजार में लोहे से बनी वस्तुओं को बेचने वाले कारोबारी परेशान हैं क्योंकि तेजी से कीमतें बढऩे की वजह से ग्राहक खरीदारी में हिचक रहे हैं। कारोबारियों के मुताबिक डीजल के भाव देश के कई हिस्सों में 90 रुपये लीटर से ज्यादा हो चुके हैं, इसका असर भाड़े पर पड़ रहा है, जिसकी वजह से कीमतें बढ़ रही हैं। फिलहाल इनमें कोई कमी आने की उम्मीद नहीं है।

इनका ये है कहना

  • घर में इस्तेमाल होने वाले तवा, कढाही, चिमटा आदि की कीमतें 30 से 40 फीसद तक बढ़ चुकी हैं। इसके अलावा कृषि कार्य में काम आने वाला फावड़ा तक महंगा हो गया है। यह सारा प्रभाव भाड़े की वजह से है।                                                                                    - आयुष द्विवेदी, लोहे के थोक कारोबारी।

लोहे की वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि (प्रति किलो)

  • वस्तु जून 2020 जून 2021
  • सरिया 52 65
  • चादर काली 55 70
  • चादर सफेद 80 105
  • तसला 78 110
  • तवा 56 75
  • कढाही 66 82
  • होलपास 42 55
  • फावड़ा 70 80
  • दराती (दर्जन में) 200 300 
News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.