श्रीराम जन्म भूमि को लेकर आप सांसद संजय सिंह के बयान का विरोध, छात्रों ने पुतला फूंका

harshita's picture

RGA न्यूज़

मेरठ में भी आप सांसद संजय सिंह के बयान पर कड़ा विरोध जताया गया है।

अयोध्या में श्रीराम जन्म भूमि को लेकर आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह के बयान को लेकर कड़ी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। यहां चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के गेट बाहर छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया गया। उन्होंने संजय सिंह के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी 

मेरठ, अयोध्या में श्रीराम जन्म भूमि को लेकर आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह के बयान पर विरोध जारी है। गुरुवार को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के गेट बाहर छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया गया। उन्होंने संजय सिंह के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

घोटाले का लगाया है आरोप

छात्र नेता विनीत चपराना के नेतृत्व में छात्रों ने सांसद संजय सिंह का पुतला फूंका। उनके बयान को राजनीतिक लाभ लेने वाला बताया। जिसमें सांसद संजय सिंह ने राम जन्म भूमि खरीद में घोटाले का आरोप लगाया था। छात्र नेता विनीत चपराना ने कहा कि राम मंदिर किसी एक संस्था, संगठन या किसी एक राजनीतिक दल का विषय नहीं है। मंदिर से करोड़ों लोगों की आस्था जुड़ी हुई है। सांसद ने गलत बयानी कर लोगों की भावना से खिलवाड़ किया है। छात्रों ने चेताया कि संजय सिंह अगर मेरठ आए तो उनका मुंह काला किया जाएगा।

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.