

RGAन्यूज़
मौसम विभाग ने चंडीगढ़ में आज बारिश की संभावना जताई है।
जून की तपती गर्मी से इस साल चंडीगढ़ के लोगों को राहत मिलती रही है। क्योंकि जून में भी शहर में खूब बरसात हुई है। जून में ही अब तक चंडीगढ़ में 141.0 एमएम बारिश दर्ज की जा चुकी है। वहीं आज भी शहर में बारिश की संभावना जताई है
चंडीगढ़। जून की तपती गर्मी से इस साल चंडीगढ़ के लोगों को राहत मिलती रही है। क्योंकि जून में भी शहर में खूब बरसात हुई है। जून में ही अब तक चंडीगढ़ में 141.0 एमएम बारिश दर्ज की जा चुकी है। राहत का यह सिलसिला आगे भी जारी रह सकता है क्योंकि अब मॉनसून आने वाला है।
वहीं, शुक्रवार यानी आज की बात करें तो शहरवासियों को आज भी गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार आज शहर में बारिश की संभावना है। सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं और हवाओं में ठंडक महसूस की जा रही है। सुबह शहर का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इस माह तापमान में निरंतर गिरावट देखने को मिल रही है। जून के इन बीते 17 दिनों मे शहर का तापमान एक बार ही 40 डिग्री के पार गया है। वहीं, आज भी अधिकतम तापमान 34 और न्यनूतम तापमान 24 डिग्री रहने के आसार है। विभाग के अनुसार पहाड़ी क्षेत्रों में एक बार फिर से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव हो रहा है और इसके चलते शहर में आने वाले दिनों में बारिश होने के आसार बन रहे हैं।
उत्तर भारत में हो रही बारिश, मॉनसून पर डालेगी असर
उत्तर भारत के राज्यों में हो रही बारिश से एक बार फिर मॉनसून तेजी पकड़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार बारिश होने से पूर्वी हवाओं के चलने की वजह से मॉनसून पर असर पड़ेगा। हाल ही में मानसून कमजोर पड़ गया था लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने, उत्तर भारत में हो रही तेज बारिश और पूर्वी हवाओं की वजह से एक बार फिर मॉनसून के तेजी पकड़ने की संभावनाएं बन रही है।
अभी तक 141.0 एमएम बारिश, 2013 में जून में हुई थी 275.1 एमएम
जून के बीते 17 दिनों में शहर में अभी तक 141.0 एमएम बारिश हुई है। बल्कि आने वाले दिनों में भी मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है। वहीं पूरे जून माह में वर्ष 2013 में 275.1 एमएम बारिश हुई थी। 2011 में 242.6 एमएम बारिश, 2012 में 1.2 एमएम बारिश, 2013 में 275.1 एमएम बारिश, 2014 में 58.6 एमएम बारिश, 2015 में 54.1 एमएम बारिश, 2016 में 133.0 एमएम बारिश, 2017 में 69.0 एमएम बारिश, 2018 में 121.6 एमएम बारिश, 2019 में 22.8 एमएम बारिश, 2020 में 170.3 एमएम बारिश हुई है।