RGA न्यूज़
मेरठ और आसपास के जिलों में आज शुक्रवार को बारिश होने की संभावना है।
आज भी बारिश होने के आसार बन रहे हैं। शुक्रवार को दिनभर सूरज आसमान पर बादलों की ओट ही रहा। शाम तक बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। कल बारिश से कई दिनों से भीषण गर्मी का सामना कर रहे लोगों को राहत मिली थी।
मेरठ, मेरठ में शुक्रवार को सुबह की शुरुआत धूप के साथ हुई, हालांकि आसमान पर बादल भी मंडराते नजर आ रहे हैं। कल यानी गुरुवार की तरह ही शुक्रवार को भी दिन में बारिश होने के आसार हैं। कल बारिश के कारण मौसम खुशनुमा बन गया था। अभी एक दो बारिश होने की प्रबल संभावना है। लोगों को इससे गर्मी से भी राहत मिलेगी। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।
मेरठ में 3.4 मिमी बारिश, मानसून अभी दूर
इसके पूर्व मेरठ में गुरुवार को 3.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। यह सामान्य बारिश थी। इतनी बारिश से ही शहर भर में जलभराव हो गया। हालांकि गर्मी से लोगों को राहत मिली। शुक्रवार को भी आसमान में बादलों का डेरा रहेगा और बारिश के आसार हैं। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि यह मानसूनी बारिश नहीं थी। मेरठ व आसपास के क्षेत्र में मानसून जून के अंतिम सप्ताह तक आने की संभावना है। वहीं भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान मोदीपुरम के मौसम विज्ञानी डा. एन. सुभाष ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ उत्पन्न होने के कारण बारिश हुई है। गुरुवार को तापमान 32 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री रहा।
आठ साल बाद औसत तापमान 36 डिग्री से कम
2013 के बाद पहली बार एक जून से 17 जून तक औसत तापमान में कमी आई और यह 35.7 डिग्री रहा। 2013 में औसत तापमान 35 डिग्री दर्ज किया गया था।
पिछले 11 वर्षों में औसत तापमान
वर्ष तापमान (डिग्री सेल्स.)
2021 35.7
2020 36.1
2019 39.8
2018 39.3
2017 38.0
2016 37.5
2015 38.3
2014 40.7
2013 35.0
2012 40.4
2011 36.4
2010 39.0
नोट : यह एक से 17 जून के बीच का औसत तापमान है।