मेरठ : फेसबुक पर दोस्ती कर तलाकशुदा महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपित बोला-शादी करने को तैयार

harshita's picture

RGA news

मेरठ में सात माह की गर्भवती होने पर पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर।

मेरठ में देहलीगेट थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने स्वामीपाड़ा निवासी युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला ने सात माह की गर्भवती होने पर परिवार को जानकारी दी और आरोपित युवक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस जांच कर रह

मेरठ। मेरठ के देहलीगेट थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने स्वामीपाड़ा निवासी युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला ने सात माह की गर्भवती होने पर परिवार को जानकारी दी और आरोपित युवक के खिलाफ तहरीर दी। आरोपित ने पुलिस को बताया कि वह महिला से शादी करने के लिए तैयार है।

नशीली कोल्‍डड्रिंक पिलाकर दुष्‍कर्म

पीड़िता तलाकशुदा है। पीडि़ता ने बताया कि स्वामीपाड़ा निवासी तुषार से उसकी फेसबुक पर दोस्ती हो गई। आरोप है कि तुषार उसे अपने साथ एक अज्ञात स्थान पर ले गया, जहां पर नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म किया। परिवार या पुलिस को बताने पर उसके अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दी। धमकी के डर से पीड़िता ने घटना को छुपाए रखा।

युवक पर दर्ज होगा केस

शनिवार को वह स्वजन के साथ सीओ कोतवाली से मिली। सीओ ने आरोपित युवक से फोन पर संपर्क किया। उसका कहना है कि महिला से उसकी दोस्ती थी। दोनों शादी करने के लिए तैयार थे। अचानक महिला ने शादी करने से इन्कार कर दिया। सीओ अरविंद चौरसिया का कहना है कि आरोपित युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पीड़िता के बयानों के आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी। हालांकि बाद में आरोपित ने पुलिस को बताया कि वह महिला से शादी करने को तैयार है।

छेड़छाड़ को लेकर मारपीट-पथराव

मेरठ में छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। कहासुनी के बाद उनमे जमकर मारपीट हुई। जिसमे महिला का भाई गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही हमलावर फरार हो गए। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के तारापुरी निवासी महिला के मुताबिक शनिवार देर शाम वह अपने पति के साथ दवाई लेने मदीना कालोनी गई थी। वापस लौटते समय क्षेत्र में ही रहने वाले हैदर, आसिफ, इंतजार, तालिब व नदीम ने महिला पर कमेंट कर दिया। जिसकी वजह से युवकों की महिला के पति से कहासुनी हो गई। स्थानीय लोगों के समझाने पर दोनों पक्ष शांत हो गए। आरोप है कि थोड़ी देर बाद पांचों युवकों ने मिलकर विवाहिता के घर हमला कर दिया। शोर सुनकर दूसरे पक्ष से भी लोग आ गए। उनमे जमकर पथराव हुआ। जिसमे महिला का भाई गंभीर रुप से घायल हो गया। थाना प्रभारी प्रशांत कपिल का कहना है कि घायल का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। तहरीर प्राप्त हो गई है। मारपीट करने वाले आरोपितों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.