प्रयागराज के फाफामऊ घाट पर फिर मिले 11 शव, नगर निगम की टीम ने कराया अंतिम संस्कार

harshita's picture

RGA न्यूज़

प्रयागराज में अब तक गंगा तट पर मिले 41 शवों का अंतिम संस्‍कार कराया जा चुका है।

दरअसल कोरोना की दूसरी लहर में फाफामऊ घाट पर शव दफन किए गए थे। अब कटान शुरू होने से शव बाहर दिखने लगे हैं। इन शवों की दुर्गति न हो इसके लिए जिला प्रशासन ने नगर निगम पुलिस और जल पुलिस तैनात 

प्रयागराज, प्रयागराज में गंगा का जलस्तर बढऩे के साथ ही फाफामऊ घाट पर कटान जारी है। साथ ही भू समाधि किए गए शवों का मिलना भी थम नहीं रहा है। ऐसे में 11 और शव दिखे। निगरानी कर रही नगर निगम की टीम ने शवों का अंतिम संस्कार कराया। अब तक कुल 41 शवों का अंतिम संस्‍कार कराया जा चुका है।

फाफामऊ घाट पर शवों को भू समाधि दी गई थी

दरअसल, कोरोना की दूसरी लहर में फाफामऊ घाट पर शव दफन किए गए थे। अब कटान शुरू होने से शव बाहर दिखने लगे हैं। इन शवों की दुर्गति न हो, इसके लिए जिला प्रशासन ने नगर निगम, पुलिस और जल पुलिस तैनात की है। सोमवार को सुबह 10 से शाम छह बजे तक एक के बाद एक 11 शव मिले। टीम ने इसकी सूचना जोनल अधिकारी नीरज कुमार सिंह को दी। जोनल अधिकारी मौके पर पहुंचे। डोम ने शवों को चिता पर रखा।

नगर निगम के जोनल अधिकारी ने दी मुखाग्नि

रामनामी चढ़ाकर रीति रिवाज से सभी 11 शवों को जोनल अधिकारी ने मंत्रोच्चारण कर मुखाग्नि दी। इधर, बारिश शुरू होने की वजह से गंगा में जलस्तर भी बढ़ रहा है। ऐसे में अभी और शव दिखने की आशंका है। अब तक कुल 41 शवों का अंतिम संस्कार कराया जा चुका है।

छतनाग घाट पर शव के अवशेष का कराया अंतिम संस्कार

एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें छतनाग में शवों के मिलने की अफवाह उड़ाई गई थी। इस पर हरकत में आई टीम मौके पर पहुंची और जांच की। इस दौरान एक शव का अवशेष मिला। एसडीएम फूलपुर युवराज सिंह, सीओ राम सागर के साथ नगर निगम के जोनल अधिकारी मदन गोपाल यादव ने अंतिम संस्कार कराया।

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.