RGAन्यूज़
लुधियाना में पिता ने अपनी बेटी से किया दुष्कर्म। सांकेतिक फोटो
लुधियाना में एक पिता ने अपनी पौने दो वर्ष की बच्ची को दुष्कर्म का शिकार बना डाला। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर दिया है। आरोपित अभी फरार है। पुलिस का कहना है कि उसे जल्द पकड़ लिया जाएगा
लुधियाना। पंजाब के लुधियाना में एक पिता ने अपनी ही मासूम पौने दो वर्ष की बेटी को दुष्कर्म का शिकार बना डाला। थाना बस्ती जोधेवाल पुलिस ने उसके खिलाफ दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है। बच्ची का मेडिकल कराने के बाद उसका बिसरा जांच के लिए लैब में भेज दिया है।
एएसआइ गुरजीत सिंह ने बताया कि आरोपित न्यू कुलदीप नगर निवासी है। पुलिस ने बच्ची की मां की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में महिला ने बताया कि दिसंबर 2018 में उसकी शादी आरोपित के साथ हुई थी। मगर शादी के 4 महीने बाद ही ससुरालियों के साथ झगड़ा होने के कारण वो अपने मायके जलालाबाद चली गई।
महिला के मुताबिक 13 जून को उसका पति पंचायत लेकर जलालाबाद आया। उनके समझाने पर वो अपने पति के साथ लुधियाना आ गई। 15 जून काे उसकी पौने दो साल की बेटी की तबियत अचानक खराब हो गई। वो उल्टियां कर रही थी। उसके शरीर के प्राइवेट पार्ट पर सोजिश थी, जिससे उसे अपनी बच्ची के साथ कुछ गलत होने का शक हुआ। 16 जून की तड़के 4 बजे उसकी बेटी ने अचानक जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। जब उसने उठ कर देखा तो उसका पति बच्ची के साथ अश्लील हरकतें कर रहा था।
महिला के मुताबिक उसने उसी समय बच्ची को उठाया और उसे लेकर ताजपुर रोड निवासी अपनी मौसी के घर चली गई। पुलिस को शिकायत देने के बाद बच्ची का मेडिकल कराया। गुरजीत सिंह ने बताया कि आरोपित मजदूरी का काम करता है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्दी ही उसे काबू कर लिया जाएगा।