![harshita's picture harshita's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-2585-1622647100.jpg?itok=uOzLfLx7)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/22_06_2021-26_11_2020-murder_jagran_21102237_21761458.jpg)
RGA न्यूज़
शाहजहांपुर में बहनोई की हत्या के गवाह का पीट-पीट कर किया कत्ल, फैली सनसनी
शाहजहांपुर में खेत पर सो रहे ग्रामीण कि सोमवार रात पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। सिर व गले में कई जगह चोट के निशान मिले। वह अपने बहनोई की हत्या में मुख्य गवाह थे। आरोपित उन पर समझौते का दवाब बना रहे थे।
बरेली, शाहजहांपुर में खेत पर सो रहे ग्रामीण कि सोमवार रात पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। सिर व गले में कई जगह चोट के निशान मिले। वह अपने बहनोई की हत्या में मुख्य गवाह थे। आरोपित उन पर समझौते का दवाब बना रहे थे। स्वजन ने इसी रंजिश में हत्या की आशंका जताई है।
बंडा थाना क्षेत्र के ररुआ गांव निवासी जागेश्वर दयाल कोरी धान की पौध लगाने के लिए सोमवार रात गांव से कुछ दूरी पर खेत में पानी चला रहे थे। रात करीब 12 बजे उनका भांजा मंगली उन्हें खाना देकर आया था। रात किसी समय उनकी पीट पीट कर हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह स्वजन जब चाय लेकर खेत पर पहुंचे तो जागेश्वर चारपाई पर नही मिले। स्वजन ने जब उनकी तलाश शुरू की तो खेत में उनका शव पड़ा मिला।
सिर व गले में कई जगह चोट के निशान मिले। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। जागेश्वर की पत्नी जयदेवी ने गांव के ही कुछ लोगों पर रंजिशन हत्या करने का आरोप लगाया। जयदेवी ने बताया करीब दस साल पहले पति के बहनोई सिंधौली थाना क्षेत्र के मूडा गांव निवासी रामकिशन की ररुआ गांव में कुछ लोगों ने हत्या कर दी थी। जिसमें जागेश्वर मुख्य गवाह थे। आरोपी पक्ष लगातार समझौते का दबाव बना रहा था। मना करने पर हत्या कर दी ।
स्वजन जो तहरीर देंगे उसी आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। जो आरोप लगा रहे है उनकी भी जांच की जा रही हैं।