गंगा दशहरे पर यमुना पर स्‍नान करते करनाल के दो युवक डूबे, मशक्कत के बाद निकाले गए शव

harshita's picture

RGA न्यूज़

हरियाणा करनाल से सहारनपुर में यमुना में स्‍नान करने आए दो युवक डूब गए।

सहारनपुर में हरियाणा के करनाल के दो युवक रविवार देर शाम बाइक से यमुना स्नान करने पहुंचे। पुल के पास किनारे पर बाइक खड़ी कर व कपड़े निकाल कर वह नहाने लगे। नहाते समय तीनों गहरे पानी की तरफ चले गए जहां वह डूब गए। मंगलवार को उनके शव निकाले।

सहारनपुर, सहारनपुर के लखनौती में यमुना स्नान गए हरियाणा के जनपद करनाल के दो युवक गहरे पानी में डूब गए। पता लगने पर गोताखोरों की मदद से दोनों के शवों को निकाल लिया गया। घटना से मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने कोई कार्रवाई करने से इंकार कर दिया तो पुलिस ने दोनों के शव उन्हें सौंप दिए।

रविवार को गंगा दशहरा का पर्व था जिस कारण काफी संख्या में श्रद्धालु यमुना में स्नान करने गए थे। बताया गया कि इस बार यमुना में समुचित मात्रा में पानी आया हुआ था। लोग अलग-अलग घाटों पर स्नान कर रहे थे। हरियाणा के जनपद करनाल के दो युवक रविवार देर शाम बाइक से यमुना स्नान करने पहुंचे। पुल के पास किनारे पर बाइक खड़ी कर व कपड़े निकाल कर वह नहाने लगे। नहाते समय तीनों गहरे पानी की तरफ चले गए जहां वह डूब गए।

अंधेरा होने पर वहां पुलिसकर्मियों के साथ गश्त कर रहे गंगोह थाने के एसआई के पी सिंह ने पुल के किनारे बाइक व कपड़े देखे तो उनका माथा ठनका। आसपास कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था। कपड़ों की तलाशी लेने पर मिले कागजात व पास में रखे मोबाइल से परिजनों को फोन किया तब जाकर उनके डूब जाने का अंदेशा हुआ। कुछ देर तलाश के बाद सोमवार सुबह गोताखोर बुलाए गए।

पूरे दिन की मशक्कत के बाद दोनों के शव निकाल लिए गए। दोनों की पहचान गांव शेरगढ़ टापू निवासी 30 वर्षीय रणजीत पुत्र रण सिंह और नलवीपार कुंजपुरा( निवासी 28 वर्षीय सुनील पुत्र सिमरू के रूप में हुई। शव देख कर मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने कोई कार्रवाई करने से इंकार कर दिया तो पुलिस ने दोनों के शव उन्हें सौंप दिए।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.