बरेली में दबंगों को दुस्साहस, छेड़छाड़ कर महिला के कपडे़ फाड़े, विरोध करने पर पति को पीटा

harshita's picture

RGA न्यूज़

बरेली में दबंगों को दुस्साहस, छेड़छाड़ कर महिला के कपडे़ फाड़े

फतेहगंज पश्चिमी में दबंगों ने पहले एक महिला के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उसके पति को पीटकर घायल कर दिया। दंपती जब थाने गए तो पुलिस ने डांट कर भगा दिया।दंपती ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई।

बरेली, फतेहगंज पश्चिमी में दबंगों ने पहले एक महिला के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उसके पति को पीटकर घायल कर दिया। दंपती जब थाने गए तो पुलिस ने डांट कर भगा दिया।दंपती ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई। कप्तान की फटकार के बाद पुलिस ने शाम को तहरीर लेकर घायल दंपती को मेडिकल के लिए भेजा।

कस्बे के एक युवक ने बताया कि उसके घर के पास कुछ दबंग इकट्ठा होकर महिलाओं पर अश्लील कमेंट करते हैं। मंगलवार सुबह पत्नी घर से बाहर आई तो चौराहे पर बैठे दबंग कमेंट करने लगे।विरोध किया तो उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे। उसके कपड़े फाड़ दिए। चीखपुकार सुनकर जब वह बचाने आया तो दबंगों ने उसे पीटकर घायल कर दिया।

वह पत्नी के साथ थाने गया। आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई करने की बजाय उसे डांटकर भगा दिया। इसके बाद दंपती एसएसपी कार्यालय पहुंचे। एसएसपी को घटना की जानकारी दी। एसएसपी के आदेश पर शाम को पुलिस ने उन्हें मेडिकल के लिए भेजा।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.