दो दिन से घर से लापता किशोर के कपड़े यमुना में मिले, स्वजन ने जताई इस बात की आशंका

harshita's picture

RGA न्यूज़

वहां किशोर के कपड़े चिल्ला घाट किनारे मिले हैं

सामान से स्वजन ने पहचान करते हुए नहाते समय नदी में डूबने की आशंका जाहिर की। सूचना मिलने पर एसआइ सत्यदेव गाौतम ने पानी में किशोर की खोजबीन कराने के लिए गोताखोरों को उतारा है। इसके अलावा नाव व जाल डलवाकर भी उसकी तलाश कराई जा रही है

कानपुर, लापता किशोर के कपड़े दूसरे दिन यमुना नदी किनारे उतरे मिले हैं। स्वजन ने नहाते समय डूबकर मौत होने की आशंका जाहिर की। पुलिस गोताखोरों व जाल डलवाकर नदी में किशोर की तलाश कर रही है। कई घंटे बाद भी किशोर का अभी कुछ पता नहीं चला है।

चिल्ला थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी भाईचंद्र सोनी का 16 वर्षीय पुत्र दीपू सोनी मंगलवार शाम चार बजे से लापता है। उसके रात तक घर न लौटने पर स्वजन ने उसकी खोजबीन शुरू की। पूरी रात खोजने के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चला। सुबह स्वजन गांव किनारे बह रही यमुना नदी पहुंचे। वहां किशोर के कपड़े चिल्ला घाट किनारे मिले हैं।

कपड़ों व बेल्ट आदि सामान से स्वजन ने पहचान करते हुए नहाते समय नदी में डूबने की आशंका जाहिर की। सूचना मिलने पर एसआइ सत्यदेव गाौतम ने पानी में किशोर की खोजबीन कराने के लिए गोताखोरों को उतारा है। इसके अलावा नाव व जाल डलवाकर भी उसकी तलाश कराई जा रही है। लेकिन गहराई अधिक होने से अभी तक उसका कहीं पता नहीं चला है। यमुना नदी किनारे ग्रामीणों की भीड़ लगी है। स्वजन भी ग्रामीणों की मदद से नदी में उसको तलाशने का प्रयास कर रहे हैं। जैसे-जैसे समय निकल रहा है। उनका धैर्य जवाब दे रहा है। एसआइ ने बताया कि वह अपनी ओर से किशोर को पता लगाने के लिए पीडि़त परिवार की हर संभव मदद करवा रहे हैं।

हमीरपुर से भी बुलाए गए गोताखोर : किशोर का शव खोजने के लिए बांदा जनपद के अलावा हमीरपुर जिले से भी गोताखोरों को बुलाया गया है। इससे करीब 12 गोताखोरों पानी में अब उसकी तलाश कर रहे हैं। करीब चार से पांच नाव भी नदी में लगाई गई है। 

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.