अब उत्तर प्रदेश के सिर्फ 9 जिलों में 100 से अधिक सक्रिय केस, 208 नए संक्रमित मिले

harshita's picture

RGA न्यूज़

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 208 नए मामले आए हैं।

 उत्तर प्रदेश में 24 घंटों में प्रदेश में संक्रमण के 208 नए मामले आए हैं जो पिछले तीन माह में सबसे कम संक्रमण के केस हैं। इसी दौरान 55 लोगों की मौत हो गई है। अब राज्य में कोरोना के कुल 3666 सक्रिय केस बचे हैं।

लखनऊ, उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से कम हो रहे हैं। अब सिर्फ नौ जिलों में 100 से अधिक सक्रिय केस हैं। महोबा कोरोना मुक्त हो चुका है और इसके सहित आठ जिलों में अब 10 से कम कोरोना संक्रमित रोगी हैं। पिछले 24 घंटों में प्रदेश में संक्रमण के 208 नए मामले आए हैं, जो पिछले तीन माह में सबसे कम संक्रमण के केस हैं। इसी दौरान 55 लोगों की मौत हो गई है। अब राज्य में कोरोना के कुल 3,666 सक्रिय केस बचे हैं। 

लगातार कोशिशों से उत्तर प्रदेश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर की स्थिति नियंत्रण में है। संक्रमण दर न्यूनतम स्थिति में है। वर्तमान में 3,666 कोरोना मरीज उपचाराधीन हैं। प्रदेश में कोरोना से स्वस्थ हुए लोगों की संख्या 16 लाख 78 हजार 788 हो चुकी है। प्रदेश की कोविड रिकवरी दर 98.5 फीसद हो गई है, जबकि पॉजिटिविटी दर 0.1 फीसद है। प्रदेश में अब तक पांच करोड़ 59 लाख 99 हजार 840 टेस्ट हो चुके हैं।

उत्तर प्रदेश में बुधवार को लखनऊ और प्रयागराज में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमण के मामले आए हैं। यहां क्रमशः 14 और 13 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। वहीं, इसी दौरान इन दोनों जिलों में 15-15 लोगों की संक्रमण से मृत्यु भी हो गई है। प्रदेश में अब तक पांच करोड़ 59 लाख 99 हजार 840 कोरोना की जांच की जा चुकी है। जबकि पिछले 24 घंटों में प्रदेश में दो लाख 69 हजार 472 कोविड की जांच की गई। इसी अवधि में संक्रमण के 208 नए मामले आये हैं, जबकि 302 मरीज उपचारित होकर स्वस्थ हुए हैं। 2,205 लोग होम आइसोलेशन में हैं।सर्वाधिक आबादी वाले प्रदेश ने अन्य राज्यों के मुकाबले कोरोना वायरस को मात देने में सफलता पाई है।

उत्तर प्रदेश में कोविड वैक्सीनेशन अभियान तेजी के साथ संचालित हो रहा है। जून माह के लिए उत्तर प्रदेश ने एक करोड़ वैक्सीनेशन के लक्ष्य तय किया है, अब तक 89 लाख से अधिक डोज दी जा चुका है। 21 जून से प्रारंभ हुए वैक्सीनेशन महाभियान के लगातार दूसरे दिन निर्धारित छह लाख के लक्ष्य से अधिक लोगों को टीका-कवर प्रदान किया गया। पहले दिन जहां सात लाख 29 हजार 197 लोगों को टीका लगाया गया था, वहीं 22 जून को आठ लाख 24 हजार आठ लोगों ने टीका लगवा लिया है। अब तक दो करोड़ 72 लाख 53 हजार से अधिक वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी है। 41 लाख से अधिक लोगों ने वैक्सीन के दोनों डोज प्राप्त कर ली है।

Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.