बृहस्पतिवार को करें ये उपाय, काम में मिलेगी सफलता

harshita's picture

RGAन्यूज़

बृहस्पतिवार को करें ये उपाय, काम में मिलेगी सफलता

Brihaspativar Ke Upay धर्मशास्त्रों के अनुसार बृहस्पतिवार के दिन भगवान विष्णु का पूजन भी बृहस्पति देव के रूप में किया जाता है। आइए जानते हैं कुछ ऐसे उपाय जिन्हें बृहस्पतिवार को करने से बृहस्पति देव को प्रसन्न होते हैं तथा सफलता प्रदान करते हैं

Brihaspativar Ke Upay: बृहस्पतिवार या गुरुवार के दिन का नाम देवताओं के गुरू बृहस्पति देव के नाम पर पड़ा है। धर्मशास्त्रों के अनुसार, बृहस्पतिवार के दिन भगवान विष्णु का पूजन भी बृहस्पति देव के रूप में किया जाता है। देवताओं का गुरू होने के कारण बृहस्पति देव, देवताओं की सभी समस्याओं का हल निकाल हमेशा उनकी सफलता का मार्ग प्रशस्त करते हैं। मान्यता है कि बृहस्पति देव को प्रसन्न कर हम भी अपने जीवन की सभी मुश्किलों का हल निकाल सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे उपाय, जिन्हें बृहस्पतिवार को करने से सफलता मिलती है।

हल्दी के उपाय, जिनसे मिलेगी सफलता

बृहस्पति देव तथा भगवान विष्णु को भी पीली वस्तुएं बहुत प्रिय हैं, इसलिए ही बृहस्पतिवार की पूजा में हल्दी जरूर चढ़ाई जाती है। हल्दी के कुछ ऐसे उपाय हैं, जिन्हें बृहस्पतिवार को करने से सफलता मिलती है।

बृहस्पतिवार को घर से निकलते समय अपने माथे पर हल्दी का तिलक करके निकलें, कार्य में सफलता मिलेगी।

नौकरी में आने वाली बाधा को दूर करने के लिए बृहस्पतिवार के दिन नहाने के पानी में चुटकी भर हल्दी मिला कर नहाने से सभी बाधाएं दूर होंगी।

घर का वास्तुदोष दूर करने के लिए घर में हल्दी का छिड़काव करें।

केले के उपाय, जो दिलाएंगे सफलता

केला भगवान विष्णु का प्रिय फल है, इसके पौधे को स्वयं विष्णु रूप माना गया है। बृहस्पतिवार के दिन केले के पेड़ का भगवान विष्णु के रूप में पूजन किया जाता है।

बृहस्पतिवार को केले का दान करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और आपके जीवन की सभी समस्याओं का निराकरण करते हैं।

केले के पत्ते पर भोजन करने को शुभ माना गया है, इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

बृहस्पतिवार के दिन कभी केले के पौधे को काटना नहीं चाहिए।

पीली वस्तुओं का दान करें

शास्त्रों के अनुसार भगवान विष्णु को पीली वस्तुएं अत्यंत प्रिय हैं,अतः बृहस्पतिवार के दिन पीली वस्तुएं जैसे गुड़,चना, पीले वस्त्र, पीली मिठाई और सोना आदि का दान करने से आपके बिगड़े हुए काम बन जाते है। भगवान विष्णु की कृपा से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

 

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.