जेल में पेड़ पर फंदा लगा बंदी ने दी जान, चचेरे भाई की हत्‍या का था आरोप

harshita's picture

RGA न्यूज़

यमुनानगर जेल में एक कैदी ने आत्‍महत्‍या की।

जेल में बंद चचेरे भाई के हत्यारोपित जरीफ ने फंदा लगाकर आत्‍महत्‍या कर ली। बंदी जरीफ ने जेल में लगे पेड़ में फंदा लगाकर जान दी। करीब दोपहर तीन बजे का मामला है। शव पेड़ से लटका देख जेल में हड़कंप मच गया।

यमुनानगर, हत्या के आरोपित बीबीपुर निवासी 42 वर्षीय जरीफ ने जेल में आत्महत्या कर ली। उसने दोपहर करीब तीन बजे फरने से पेड़ पर फंदा बनाया और लटक गया। आसपास के बंदियों ने उसका शव देखा, तो जेल प्रशासन को पता लगा। जेल में बंदी के आत्महत्या की खबर लगते ही हड़कंप मच गया। तुरंत शहर यमुनानगर थाना पुलिस व जेल एसपी घटनास्थल पर पहुंचे। शव को फिलहाल जगाधरी सिविल अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है।

बीबीपुर गांव में एक कनाल के प्लाट ( बाडे की जमीन) पर मुबारिक और उसके चचेरे भाईयों इस्लाम व जरीफ के बीच बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। कई बार इस प्लाट पर हिस्से को लेकर आपस में बातचीत चल रही थी, लेकिन कोई हल नहीं निकला था। 10 मार्च 2021 की रात को इसी विवाद के निपटारे को लेकर पंचायत बुलाई गई थी। पंचायत गांव के ही फारूख के कार्यालय पर हुई थी। जिसमें सरपंच इनाम समेत गांव के कई अन्य लोग भी शामिल हुए थे।

करीब डेढ़-दो घंटे तक पंचायत चली थी। जिसमें तय हुआ था कि 11 मार्च को प्लाट की पैमाइश की जाएगी। यहां से पंचायत खत्म कर जैसे ही मुबारिक बाहर निकला, तो फिर से इस्लाम व मुबारिक के बीच गाली गलौज होने लगी। पंचायत के फैसले को मानने से इस्लाम व जरीफ ने इंकार कर दिया था। इस दौरान दोनों के बीच मारपीट हुई। जिसमें जरीफ ने मुबारिक के सिर पर डंडा मारा। जिससे वह नीचे गिर पड़ा। इतने में इस्लाम ने उसके पेट में छूरा घोंप दिया था।

गंभीर हालत में मुबारिक को अस्पताल में लेकर गए थे। जहां उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने मृतक के भाई आरिफ की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज किया था। पुलिस ने दोनों भाईयों को 14 मार्च को गिरफ्तार किया। दो दिन के रिमांड पर रखने के बाद उन्हें 16 मार्च को जेल भेज दिया गया था। इसके बाद से ही दोनों भाई जेल में थे।

दिन में पहले घूमता रहा जरीफ

बताया जा रहा है कि जरीफ दिन में जेल परिसर में ही घूम रहा था। उसके पास फरना था। इसी फरने से उसने जेल परिसर में बने पेड़ पर फंदा लगा लिया। दोपहर को जिस समय वह जेल परिसर में घूम रहा था। उस दौरान अन्य बंदी भी उसके पास नहीं थे। जगाधरी शहर थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि जेल प्रशासन से सूचना मिली थी। जिस पर वह घटनास्थल पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.