हंगरी में दमखम दिखाएंगे पानीपत के 3 पहलवान, विश्व कैडेट कुश्ती चैंपियनशिप में हुआ सेलेक्‍शन

harshita's picture

RGA न्यूज़

पानीपत के तीन पहलवान सागर, कोमल और साहिल।

पानीपत के तीन पहलवान सागर कोमल और साहिल का विश्व कैडेट कुश्ती चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ। 19 से 25 जुलाई को हंगरी में चैंपियनशिप होगी। सागर और कोमल पहले भी कैडेट कुश्ती चैंपियनशिप में मेडल जीत चुके हैं।

पानीपत, राजनगर के सागर जागलान, पट्टीकल्याणा की कोमल पांचाल 46 और इसराना के साहिल जागलान का 92 किलोग्राम में इंडिया कुश्ती दल में चयन हो गया है। इसके लिए दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में ट्रायल लिए गए थे।

तीनों पहलवान 19 से 25 जुलाई को हंगरी में होने वाली विश्व कैडेट कुश्ती चैंपियनशिप में दमखम दिखाएंगे। सागर जालान पहले एशियन कैडेट कुश्ती चैंपियनशिप और कोमल विश्व व एशियन कैडेट कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। सागर के चयन पर पिता मुकेश जागलान, मां सरिता, दादा रणधीर ङ्क्षसह जागलान ने लड्डू बांटकर खुशी जताई। इसी तरह से कोमल के पिता सतीश पांचाल, मां कुसुम और कोच विनोद कुमार ने भी खुशी जताई।

स्वर्ण पदक जीतने के लिए कर रहा हूं आठ घंटे अभ्यास

सागर जागलान ने बताया कि नेशनल कैडेट कुश्ती चैंपियनशिप में वह 71 किलोग्राम में खेला था। इसमें रजत पदक आया था। लाकडाउन की वजह से वजन 77 किलोग्राम हो गया था। तीन दिन पहले ही ट्रायल की सूचना मिली थी। इसी वजह से उसने 80 किलोग्राम में चुनौती पेश की और तीन पहलवानों को हराकर इंडिया कुश्ती दल में जगह बनाई। उसका लक्ष्य विश्व कैडेट कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतना है। इसके लिए वह हर रोज खरखौदा स्थित अश्विनी कुश्ती एकेडमी में अभ्यास कर रहा हूं। कोच अश्विनी तकनीक में सुधार करा रहे हैं।

दूसरी बार स्वर्ण पदक जीतना है

विश्व चैंपियन कोमल पांचाल का कहना है कि कोरोना महामारी के कारण घर पर ही छोटी बहन के साथ अभ्यास किया। कमियों के दूर कर तकनीक में भी कोच विनोद कुमार ने सुधार कराया है। वह हर रोज छह घंटे अभ्यास कर रही है। पहले भी वह विश्व कैडेट कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत चुकी है। इस बार भी स्वर्ण पदक जीतना है। इसी तरह से साहिल ने भी बताया कि तैयारी अच्छी है। पदक जीतने के लिए कसर नहीं छोडूंगा। वहीं साहिल ने बताया कि वह पदक जीतने के लिए कोच सोनू की निगरानी में अभ्यास कर रहा है।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.