RGA न्यूज़ न्यूज़ ब्यूरो चीफ अवधेश शर्मा
दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी प्रबंधक श्री मनजिंदर सिंह सिरसा जी वा संस्था अध्यक्ष एडवोकेट सुनीता गंगवार के साथ वार्ता की धरना जारीी
पूर्व सैनिक सरदार रेशम सिंह प्रकरण पर पैनी नजर सामाजिक संस्था के धरने का आज चौथा दिन भी धरना जारी रहा। पुलिस के उच्च अधिकारियों की नींद कब टूटेगी यह कहना बहुत मुश्किल पड़ रहा है इस बर्बरता का अंत कहां पर जाकर होगा यह एक सवाल प्रदेश सरकार पर भी बना है और जनता इस सवाल का उत्तर जानने को बेताब बैठी है उसी पूरनपुर पुलिस द्वारा इस घटना के बाद भी उन्हीं पुलिसकर्मियों ने एक और बर्बरता को अंजाम दिया जो खबर बनकर अखबार में छपी है बरेली कमिश्नर ई के उच्च अधिकारी आईजी वा डी आई जी को संस्था ने अपनी दर्द भरी आवाज में बार-बार संबोधित किया उच्च अधिकारी किस लिए होते हैं जब आप के नीचे आपके कर्मचारी इस तरह की बर्बरता करते हैं तो आप का क्या कर्तव्य होता है यह जवाब मांगा अभी तक कोई जवाब नहीं आया अभी भी संस्था को भरोसा है उच्च अधिकारी संस्था की गुहार पर अवश्य संज्ञान लेंगे इस इंतजार में संस्था बैठी रहेगी और अपनी गुजारिश अधिकारियों से बार-बार करती रहेगी रेशम सिंह के साथ जो बर्बरता हुई है उसका सारे सबूत संस्था के पास मौजूद है उन सबूतों को क्यों नकारा जा रहा है इस घटना पर क्यों आंख मूंद रही है सरकार क्यों आंख मूंद रहा है प्रशासन इसका जवाब आखिर कौन देगा क्यों जनता उत्पीड़न की यात्राओं से गुजर रही है जब हमारे देश का एक सैनिक जो देश के लिए अपनी जिंदगी का बेहतरीन साल देश को दे देता है उसके बाद वही देश उसको यह बर्बरता दे रहा है क्या यह देश की जिम्मेदारी नहीं है यह किसकी जिम्मेदारी है इस बर्बरता को रोकना कोई इसका जवाब देने के लिए कोई क्यों नहीं आ रहा है संस्था ने पूरे देश की जनता से कहा कि यह सिर्फ सरकार की ही नहीं प्रशासन की ही नहीं हमारी और आपकी जिम्मेदारी है कि हम इस न्याय की लड़ाई के लिए कदम पीछे ना हटाए और इस न्याय को लेकर पुलिस प्रशासन को एक निर्देश मिलेगा ऐसी बर्बरता अब उनको नहीं करनी चाहिए यह बर्बरता अब देश सहन नहीं करेगा । आज कई संस्थाओं ने पैनी नजर सामाजिक संस्था के धरने का समर्थन किया जिस पर संस्था ने उनका आभार भी व्यक्त किया और उन्होंने कहा कि आगे भी यह समर्थन जारी रहेगा जब तक रेशम सिंह को न्याय नहीं मिलता इसके पश्चात एक्स आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष सूबेदार मेजर कुलदीप सिंह ने अपनी पूरी टीम के साथ यहां पर अस्वस्थ होने के बावजूद भी धरने में आए । और बहुत देर धरने पर बैठे रहे उसके पश्चात तमाम गुरुद्वारा कमेटी के प्रबंधकों के संस्था के पास फोन आने आरंभ हो गए उनकी सेवाएं संस्था के लिए आरंभ हो गए और उन्होंने कहा कि इस लड़ाई में हम आपके साथ बराबर के भागीदार रहेंगे संस्था अध्यक्ष ने सभी का आभार व्यक्त किया है कि यह लड़ाई एक भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ है ना कि व्यक्ति विशेष के खिलाफ है और इस लड़ाई में मैं पूरे देश की जनता और पूरे प्रदेश की जनता से सहयोग मांगती हूं सभी संस्थाओं से सहयोग मांगती हूं कि देश के सैनिक को एक धरने पर बैठना पड़ा यह हम सब के लिए शर्म से डूब मरने की बात है अगर यह बात विदेशों में जाए तो क्या भारत की छवि होगी यह सोचकर आप देखिए यह प्रदेश सरकार व भारत सरकार के लिए बेहद निंदनीय बात है यह सवाल खड़ा है कि आखिर सरकार इतनी घिनौनी गतिविधियों के बाद भी खामोश क्यों है यह संस्था भी पूछ रही है और इस देश की जनता भी पूछ रही है।धरने में पैनी नजर सामाजिक संस्था के पदाधिकारीगण शामिल हुए प्रदेश कोषाध्यक्ष वहीद अहमद, प्रदेश उपाध्यक्ष मास्टर सिद्दीक अंसारी, प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट रामस्वरूप गंगवार ,नवाब विधानसभा डॉक्टर वेद प्रकाश राठौर, हसीन रजा, नारायण दास, आदि कार्यकर्ता शामिल हुए।
अध्यक्ष
एड, सुनीता गंगवार
पैनी नजर सामाजिक संस्था उप्र
9045203952
9997791702