![harshita's picture harshita's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-2585-1622647100.jpg?itok=uOzLfLx7)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/25_06_2021-jila_panchyat_agra_21770944.jpg)
RGA न्यूज़
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए शनिवार को नामांकन होगा।
इस बार जिला पंचायत अध्यक्ष का पद महिला के लिए आरक्षित है। 26 जून को होने वाली नामांकन प्रक्रिया के लिए अब तक तीन नामांकन पत्र बिक चुके हैं। इसमें से मंजू भदौरिया ने नामांकन पत्र के दो सेट और एक नामांकन पत्र बबिता सिंह ने लिया है।
आगरा, जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की ओर से पूर्व विधायक डा. राजेंद्र सिंह की पुत्रवधु मंजू भदौरिया प्रत्याशी बनने में कामयाब रही हैं। इस दौड़ में लगे दूसरे दिग्गज पीछे छूट गए हैं। भाजपा के अलावा किसी अन्य दल ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं। सबसे अधिक सदस्य जीतने का दावा करने वाली बसपा भी शांत बैठी है। 26 जून को नामांकन प्रक्रिया होगी।
इस बार जिला पंचायत अध्यक्ष का पद महिला के लिए आरक्षित है। 26 जून को होने वाली नामांकन प्रक्रिया के लिए अब तक तीन नामांकन पत्र बिक चुके हैं। इसमें से मंजू भदौरिया ने नामांकन पत्र के दो सेट और एक नामांकन पत्र बबिता सिंह ने लिया है। भाजपा ने पत्ते खोलते हुए मंजू भदौरिया को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। बताया जा रहा है कि डा. राजेंद्र सिंह ने अपनी पुत्रवधु को इस पद पर काबिज कराने के लिए सदस्य का समर्थन भी जुटा लिया है। इसकी भनक नेतृत्व को भी है। मंजू भदौरिया को प्रत्याशी बनाए जाने के पीछे यह भी एक वजह बताई जा रही है। हालांकि दूसरे दावेदार भी सदस्यों को एकजुट करने में लगे थे लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाए। डा. राजेंद्र सिंह इसमें आगे निकल गए। इधर, दूसरे राजनीति दल इस चुनाव में हाथ खड़े करते नजर आ रहे हैं। बसपा ने भी अब तक कोई प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। जबकि बसपा का दावा है कि उसके समर्थन से 20 प्रत्याशी चुनाव जीते हैं। भाजपा खेमे ने अपने समर्थन से 18 सदस्यों के जीतने का दावा किया था। इसके बावजूद बसपा ठंडी पड़ी हुई है।