विस चुनावों में अहम भूमिका निभाएंगे बूथ प्रभारी

harshita's picture

RGA न्यूज़

सपा नेताओं ने कहा, जनता विकास कार्यों को याद करती है।

अलीगढ़ जेएनएन। प्रदेश की जनता आज समाजवादी पार्टी की सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों को याद करती है। आज मंहगाई चरम पर है। रोजमर्या की वस्तुए आम आदमी की पहुंच से दूर होती जा रही है। भ्रष्टाचार चरमसीमा पर है कहीं भी विकास कार्य नहीं दिखते।

अलीगढ़, प्रदेश की जनता आज समाजवादी पार्टी की सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों को याद करती है। आज मंहगाई चरम पर है। रोजमर्या की वस्तुए आम आदमी की पहुंच से दूर होती जा रही है। भ्रष्टाचार चरमसीमा पर है, कहीं भी विकास कार्य नहीं दिखते। आगामी विधानसभा चुनाव में जनता ने जुमलेबाजों की सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है। पुन: अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा की सरकार बनेगी। यह दावा इगलास में समाजवादी पार्टी के बूथ प्रभारियों की बैठक में नगर अध्यक्ष रिजवान सिद्दीकी ने किया।

बूथ प्रभारी निभाएंगे अहम भूमिका

बैठक में विधानसभा प्रभारी व जिला सचिव सीपी सिंह पर्यवेक्षक के रुप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा राजनैतिक दल कोई भी हो उसका कार्यकर्ता ही सबसे बड़ी ताकत होता है। कार्यकर्ता के बिना किसी पार्टी की नींव को मजबूत नहीं किया जा सकता। विस चुनाव में बूथ प्रभारी अहम भूमिका निभाएंगे। बैठक में विधानसभा चुनाव को लेकर बूथ प्रभारियों को जिम्मेदारी दी गई। उन्हें पार्टी की विचारधारा से आम जनता को जोडऩे व नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आव्हान किया गया। अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष भूदेव कुंतल ने की। इस मौके पर हरीशंकर दीक्षित, वीरेंद्र सिंह, हरिओम शर्मा, विनोद कुमार, महेश भारद्वाज, भूपेंद्र सिंह, मुलायम सिंह, जयकिशन शर्मा आदि थे।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.