![harshita's picture harshita's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-2585-1622647100.jpg?itok=uOzLfLx7)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/22_06_2021-physical_abuse_innocent_girl_in_bahraich_21761996_0.jpg)
RGA न्यूज़
कानपुर के घाटमपुर शिवपुरी का रहने वाला है आरोपित, जनवरी में दर्ज हुआ था मुकदमा।
इंस्पेक्टर फरीद अहमद ने बताया कि महिला के मुताबिक संजय उर्फ इमरान खान से करीब 10 साल पहले मुलाकात हुई थी। उसने प्रेम जाल में फंसाकर शादी कर ली। वह मूल रूप से कानपुर के घाटमपुर शिवपुरी का रहने वाला है।
लखनऊ, गुडंबा पुलिस ने गुरुवार को टेढ़ी पुलिया के पास से संजय चौहान उर्फ इमरान खान को गिरफ्तार कर लिया है। संजय ने गुडंबा क्षेत्र में रहने वाली एक महिला को प्रेम जाल में फंसाकर अपना धर्म छुपाकर शादी की। इसके बाद सौतेली बेटी के साथ भी दुष्कर्म किया था। जनवरी में आरोपित के खिलाफ महिला ने मुकदमा दर्ज कराया था।
इंस्पेक्टर फरीद अहमद ने बताया कि महिला के मुताबिक संजय उर्फ इमरान खान से करीब 10 साल पहले मुलाकात हुई थी। उसने प्रेम जाल में फंसाकर शादी कर ली। वह मूल रूप से कानपुर के घाटमपुर शिवपुरी का रहने वाला है। इमरान ने खुद का परिचय संजय चौहान के रूप में दिया था। वह कुछ दिन तक साथ रहा। इसके बाद प्रताडि़त करने लगा। आए दिन मारपीट कर धमकाता था। महिला ने बताया कि पहले पति से उसकी एक बेटी है। इमरान ने उसके साथ भी दुष्कर्म किया। इंस्पेक्टर ने बताया कि इमरान ने खुद को हिंदू दिखाने के लिए फर्जी दस्तावेज भी बनवा रखे थे। उसके पास से संजय चौहान नाम का मतदाता पहचानपत्र भी मिला है। उसे जांच के लिए भेजा गया है।